अरे लल्लू वो फिल्म का सीन है, मुस्लिम नेता का बयान नहीं
फेसबुक-ट्विटर पर 'शोरगुल' फिल्म का सीन धक्के खा रहा है, उसे भड़काऊ बयान बताया जा रहा है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
सोशल नेट्वर्किंग साइट्स पर कल से एक वीडियो धक्के खा रहा है. वीडियो का टाइटल है 'मुस्लिम नेता का भड़काऊ भाषण' और जैसा कि होता है. गाय-वाय, दंगे-वंगे, काटा-पीटी, बदला-जुलुम की बातें हैं. लेकिन एक फैक्ट है. फैक्ट ये कि ये वीडियो असल जिंदगी का है नहीं. वीडियो एक फिल्म का हिस्सा है. फिल्म का नाम 'शोरगुल'. फिल्म के जिस हिस्से से जिस सीन को चेंपा गया है, दैवयोग से वहां कैराना का जिक्र है, और कैराना के नाम पर क्या चल रहा है आपको पता है. तो जब ट्विटर तक ये बात पहुंची तो वहां बैठी 'रैपिड एक्शन फोर्स' एक्शन में आ गई. तड़ातड़ ट्वीट धकेले गए, फेसबुक पर भी लोग आतंकित हो पड़े.
कुछ तो अब भी लगे हैं.
और वीडियो ये रहा, फिर से सुन लो फिल्म का सीन है. इस आदमी का नाम नरेंद्र झा है.
https://www.youtube.com/watch?v=AlwfA0_9q5s
अच्छा एक बात समझ नहीं आई, फिल्म तो आई नहीं, 'फॉर सेंसर प्रीव्यू' यहां कैसे आ पहुंचा? इस सेंसर शब्द में ही खोट है क्या? मने पूछ रहे हैं.
फिलिम का ट्रेलर भी देख लेओ.
https://www.youtube.com/watch?v=OozJvVfiNxY
कैसे दिन आ गए हैं. लोगों को बताना पड़ता है, क्या फिल्म से आया है, क्या सल है. ऐसे दिन आ गए?

.webp?width=60)

