The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • viral video of mombies zombies dancing on streets america

जॉम्बीज के भेस में देर रात नाचती हैं 'मॉम्बीज', मकसद ने लोगों का दिल जीता

वायरल वीडियो अमेरिका के कनेक्टिकट इलाके का है. इसमें दिख रही सभी महिलाओं के बच्चे हैं. ये सभी एक खास मकसद के लिए इस यूनीक आइडिया पर काम कर रही हैं.

Advertisement
pic
26 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 07:28 PM IST)
viral zombie video
वायरल वीडियो अमेरिका में कनेक्टिकट की सड़कों का है. (फ़ोटो/Instagram@goodnews_movement)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मृत शरीर में जान आ जाए तो उसे कहते हैं 'जॉम्बी'. अमेरिका में कई फिल्में बनी हैं इन पर. क्रेज ऐसा कि लोग मैकअप कर जॉम्बी बनते हैं और सड़कों पर तमाशा करते हैं. कभी बुरे के लिए तो कभी बुरे के लिए. इन दिनों अमेरिका में हैलोवीन का सीज़न चल रहा है. इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल है. इसमें सड़कों पर घूम-घूमकर 'ज़ॉम्बीज़' का ग्रुप डांस कर रहा है. ग्रुप में सिर्फ महिलाएं हैं. वे खुद को मॉम्बीज कहती हैं और इसलिए सड़कों पर डांस करती हैं ताकि कैंसर रिसर्च के लिए पैसा जुटा सकें (Women dress as zombie USA).

वायरल वीडियो अमेरिका के कनेक्टिकट की सड़कों का है. हर साल अक्टूबर के आखिरी दिन, यानी 31 अक्टूबर को दुनियाभर में हैलोवीन फेस्टिवल मनाया जाता है. ये वीडियो उसी से जुड़ा है. इसे @goodnews_movement नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसमें महिलाओं का एक ग्रुप 'ज़ॉम्बी' बनकर सड़क पर डांस करता नज़र आ रहा हैं. इस हैलोवीन डांस में भाग लेने वाली सभी महिलाओं के बच्चे हैं. वे खुद को 'मॉम्बीज़' कहती हैं. वीडियो में बताया गया है कि ये सभी सड़क पर इसलिए डांस करती हैं, ताकि कैंसर रिसर्च के लिए फंड इकट्ठा कर सकें. लोगों को नेक मकसद के लिए पैसा इकट्ठा करने का ये यूनीक आइडिया काफी पसंद आया.

ये भी पढ़ें: गरबा में The Nun बनकर घुसे दो मस्त लोग, डांस देख यूजर्स हुए लोटपोट

ये वीडियो अमेरिका के कनेक्टिकट स्थित फेयरफील्ड इलाके का है. इसे देखकर एक यूजर ने कॉमेंट किया, 

“मैं भी मॉम्बी बनना चाहती हूं! कितना मज़ेदार है.”

दूसरे यूजर ने लिखा, 

"इन सभी मांओं पर गर्व है."

तीसरे यूजर ने लिखा, 

“मैं भी ऐसा करना चाहता हूं. कितना सुंदर आइडिया है!”

मॉम्बीज़ के ग्रुप का एक ही मिशन है. कैंसर काउच फाउंडेशन के माध्यम से मेटास्टैटिक ब्रेस्ट कैंसर रिसर्च के लिए पैसा जमा करना. इसके लिए उन्होंने अपने प्रोग्राम का नाम 'डांस टू डोनेट' रखा है. मॉम्बीज़ ऐसा 2016 से कर रही हैं. इस ग्रुप के बारे में आप ज़्यादा जानकारी यहां पढ़ सकते हैं- mombies.org

ये भी पढ़ें: 'बादल बरसा बिजुली' पर बच्चे के डांस ने गदर मचाया, लोग बोले- 200 करोड़ की मूवी फेल

Advertisement

Advertisement

()