सोशल मीडिया पर एक बच्चे की पिटाई का वीडियो जबर्दस्त वायरल है. इसमें एक शख़्स 7-8साल की उम्र के बच्चे को बेरहमी से पीटता नज़र आ रहा है. वो उसे मोटे डंडे और लातसे कई बार मारता है. लड़का बुरी तरह चिल्ला रहा है. वहीं वीडियो बना रही उसकी बहनपिता से कह रही है कि वो उसके भाई को और ना मारे, लेकिन इस व्यक्ति को मानो ना बेटेकी चीखें सुनाई दे रही हैं और ना बेटी की प्रार्थना. मामला हैदराबाद का बताया जारहा है. बच्चे को पीटने वाला शख़्स उसका अपना पिता है. उसने नशे में अपने बेटे कोइतना पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करकार्रवाई शुरू कर दी है.कौन है ये शख्स?चरित्रनाका पुलिस ने निजी कंपनी में काम करने वाले इस शख्स के ख़िलाफ़ मामला दर्जकिया है. इसका नाम है अशोक घंटे. द हिंदू की ख़बर के अनुसार अशोक घंटे ने अपने 8साल बेटे को केवल इसलिए बेरहमी से पीटा क्योंकि उसने अपने रिश्तेदार के घर मेंशोर-शराबा किया था. पुलिस ने इस मामले में द हिंदू को बताया, लड़का शनिवार को अपनीमौसी के घर पर था. मौसी ने अशोक को उसके बेटे को घर वापस ले जाने को बुलाया क्योंकिवो घर में उपद्रव कर रहा था. अशोक अपने बेटे को घर से ले गया. वो नशे में था. उसनेबेटे को मारने से पहले इसका वीडियो बनाने के लिए अपनी बेटी को फ़ोन दिया और फिरअपने बेटे को पीटना शुरू कर दिया. अपने ही बच्चे को बेरहमी से पीटने का अशोक का येवीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने इस पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कड़ीप्रतिक्रिया दी. संजीव नाम के यूजर ने लिखा, दानव का इंसानी रूप.दानव का इंसानी रूप https://t.co/qsc017z2r4— *Sanjeev* (@SanjeevParashar) November 29, 2021 सलीम सामी शिफा नाम की यूजर नेलिखा, इसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए. भारतीय लोकतंत्र में ऐसे आतंकवादियों की जरूरतनहीं है. इसे तुरंत गिरफ्तार किया जाय सर भारतीय लोकतंत्र में ऐसे आतंकवादियों कीजरूरत नहीं है https://t.co/2jiX04gkIa — SALEEM.SAMi 'SHiFA' (@ABUSALE52205441)November 29, 2021 वहीं सतीश लवली मिश्रा ने कहा इस ज़ालिम को सड़क पर भीड़ केहवाले कर देना चाहिए और तब तक बेदर्दी से इसकी पिटाई करनी चाहिए जब तक ये निढाल नहो जाए. एक और यूजर खुमान सिंह ने लिखा, पापा कहलाने का हक़दार नहीं है ये जालिम.सौतेला बाप हो सकता है ये. घर की दीवारें कुछ कह रही हैं. इंडिया टुडे से जुड़ेआशीष पांडेय की रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद के चरित्रनाका पुलिस थाने में अशोकघंटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी खुद उसके पास आईथी और शिकायत दर्ज की थी. खबर के मुताबिक अशोक ने बेटे को इतना मारा कि उसे अस्पतालमें भर्ती कराने की नौबत आ गई. वहां उसका इलाज किया जा रहा है.