डैडी, लोग मुझे Whore कहेंगे, उन चुटकुलों के कारण जिन पर आप हंसते हैं
एक बच्ची की सेफ्टी के लिए पापा लोग क्या-क्या नहीं करते. पर कहां क्या छूट जाता है?
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक बाप अपनी होने वाली बच्ची को सेफ रखने के लिए क्या-क्या करता है? अपनी बीवी को हर वो चीज खाने से रोकता है जो बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है. पैदा हो चुकी बच्ची के लिए शेर-बाघ से लड़ सकता हैं. बंदूकों से अड़ सकता है. कारों से भिड़ सकता है.
लेकिन बड़ी होती एक बेटी क्या चाहेगी? एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है. उसमें एक बच्ची का अपने पापा के नाम संदेश है. तमाम बातें हैं जो पिता एक मर्द के तौर पर नकार देते हैं. या हंसकर टाल देते हैं. ये सोचकर कि ये सिर्फ बातें हैं. पर इस वीडियो में बताया गया है कि कैसे यही छोटी-छोटी बातें लौटकर हमारे हम तक ही आती हैं. और कैसे टाल दी गई बातें हमें नुकसान पहुंचाती हैं.

