सेक्शुअल स्लैंग 'NETFLIX AND CHILL' पर बना दी राखी, लोग बोले- 'ब्रेकअप के बाद एक्स को दे दो'
कुछ लोगों ने 'Netflix and Chill' राखी को गेम ऑफ थ्रोन्स से जोड़ दिया जिसमें भाई-बहन के बीच यौन संबंध दिखाया गया है.

रक्षाबंधन आने वाला है. बहनें अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने में लगी हैं तो भाई बहनों के लिए गिफ्ट्स ले रहे होंगे. हर साल रक्षाबंधन के मौके पर राखियों के कुछ नए डिजाइन आते हैं. कभी भाई के लिए, कभी भाई के बच्चों के लिए तो कभी भाभी के लिए. वक्त के साथ बदलते इन डिजाइनों पर लोगों की नुक्ताचीनी चलती रहती है. लेकिन विवाद शायद पहली बार हुआ है. राखी का एक डिजाइन सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखकर कुछ लोग मजाकिया कॉमेंट कर रहे हैं तो कुछ भड़क गए हैं. इस वायरल राखी पर 'नेटफ्लिक्स एंड चिल' लिखा हुआ है (NETFLIX AND CHILL RAKHI).
आगे जाने से पहले आपको बता देते हैं कि 'नेटफ्लिक्स एंड चिल' का मतलब क्या होता है. ये एक इंटरनल स्लैंग है. एक तरह से भाषा का एक गैर-मानक या अनौपचारिक रूप जिसे एक खास मतलब के लिए इस्तेमाल किया जाता है. तो NETFLIX AND CHILL वाले स्लैंग का मतलब सेक्शुअल एक्टिविटी से है. ये कहने का मतलब ये माना जाता है कि आप किसी व्यक्ति के घर जा रहे हैं या उनको घर बुला रहे हैं रोमांस या सेक्स करने के लिए.
वापस आते हैं इस स्लैंग वाली राखी और उसकी वायरल फोटो पर. इसे इंस्टाग्राम पर @emoboisofindia नाम के पेज़ ने 22 अगस्त को शेयर किया और साथ में लिखा, ‘ये क्या है?’
फ़ोटो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने कॉमेंट्स करना शुरू कर दिए. कई यूजर्स ने इस राखी को गेम ऑफ थ्रोन्स से जोड़ा, क्योंकि उसमें सर्सी नाम की एक महिला अपने भाई जेमी के साथ सेक्स करती है. एक यूजर ने लिखा,
“लैनिस्टर परिवार में राखी ऐसे ही मनती है.”

उदय नाम के यूजर ने इस राखी को ऑफिस के निराश कर्मचारी से जोड़ते हुए लिखा,
"मैनेजर: हमें इस राखी के लिए कुछ नए और ट्रेंडी डिज़ाइन चाहिए.
डिज़ाइनर: ये लो चिंता मत करो."

प्राजक्ता नाम की यूजर ने लिखा,
“हाई वॉल्यूम में गेम ऑफ थ्रोन्स की थीम.”

एक और यूजर ने इसे गेम ऑफ थ्रोन्स से जोड़ते हुए लिखा,
"जब नेटफ्लिक्स ने GOT के साथ कॉलैबोरेशन करके राखी लॉन्च की."

आरोही नाम की यूजर ने EX के लिए लिखा,
“ब्रेकअप के बाद EX को दी जाने वाली राखी.”

एक यूजर ने लिखा,
“इससे अच्छा एक लाल धागा न बंधवा लूं.”

इस राखी के अलावा हमने गूगल पर 'NETFLIX and chill rakhi' सर्च किया तो ऐसी और भी कई राखियां आ गईं. जिनकी फ़ोटो आप यहां देख सकते हैं.

आपका 'नेटफ्लिक्स एंड चिल' राखी के बारे में क्या सोचना है, हमें कॉमेंट बॉक्स में बताइए.
ये भी पढ़ें: 'तेरे बाप की मेट्रो है', दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए भयानक जंग का वीडियो वायरल
वीडियो: 5 शानदार साइंस फिक्शन फिल्में जिन्हें आप इस वीकेंड नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

