The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Vinesh Phogat Bajrang Punia first comment after joining Congress

विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया कांग्रेस जॉइन करते ही बोले, "BJP ने सोचा हम बुझे हुए..."

Vinesh Phogat first reaction after joining Congress: कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि उन्हें आशा है कि वो लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी. उन्होंने कहा कि बुरे वक्त में पता लगता है कि कौन अपना है.

Advertisement
Vinesh Phogat Bajrang Punia first comment after joining Congress
दोनों खिलाड़ियों ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की. इससे पहले दोनों राहुल गांधी से भी मिले थे. (फोटो- X)
pic
प्रशांत सिंह
6 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 6 सितंबर 2024, 04:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ओलंपियन रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) 6 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रवक्ता पवन खेड़ा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान और हरियाणा के AICC प्रभारी दीपक बाबरिया की मौजूदगी में दोनों ने आधिकारिक रूप से पार्टी की सदस्यता स्वीकार की. कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वो लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी. उन्होंने कहा कि बुरे वक्त में पता लगता है कि कौन अपना है.

BJP के लिए क्या बोले बजरंग और पूनिया?

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने मीडिया से बात की. विनेश ने बताया,

Embed

विनेश ने आगे कहा कि जो लड़ाई थी वो खत्म नहीं हुई है. कोर्ट में हमारा केस चल रहा है. उन्होंने कहा,

Embed
Embed

विनेश ने कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करते हुए कहा,

Embed

बजरंग ने भी भाजपा को घेरा

पार्टी में शामिल होने के बाद बजरंग पुनिया ने भी अपनी बात रखी. बोले, 

Embed
Embed

विनेश ने रेलवे की नौकरी छोड़ी

इससे पहले विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उन्होंने रेलवे ‘ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी’ (OSD) के पद से इस्तीफे दे दिया है. उन्होंने लिखा,

Embed
Embed

बता दें कि पेरिस ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल से चूकने के बाद विनेश ने पहलवानी से संन्यास ले लिया था. ओलंपिक्स के फाइनल राउंड में 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

वीडियो: विनेश फोगट और बजरंग पुनिया की राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अटकलों को दौर शुरू

Advertisement

Advertisement

()