The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Vijaypriya Nithyananda who attended the UN meeting Kailasa

कौन है नित्यानंद की शिष्या विजयप्रिया, जिसने UN में भारत पर साजिश का आरोप लगाया है?

नित्यानंद ने UN की मीटिंग में विजयप्रिया के हिस्सा लेने की तस्वीर डाली थी.

Advertisement
Vijaypriya Nithyananda who attended the UN meeting Kailasa
UN के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली विजयप्रिया और नित्यानंद. (फोटो: फेसबुक)
pic
सुरभि गुप्ता
28 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 28 फ़रवरी 2023, 12:03 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत में रेप के आरोप का सामना कर रहे भगोड़े नित्यानंद ने 25 फरवरी को एक ट्वीट किया था. ट्वीट के मुताबिक, नित्यानंद के 'यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा (USK)' की सदस्य ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक मीटिंग में हिस्सा लिया था. बता दें कि नित्यानंद (Nithyananda) ने कुछ साल पहले अपना एक स्वतंत्र राष्ट्र ‘कैलासा’ बनाने की बात कही थी. अब नित्यानंद ने उसी कथित राष्ट्र 'कैलासा' के प्रतिनिधियों के UN की मीटिंग में हिस्सा लेने की जानकारी दी है.

नित्यानंद ने ट्वीट किया था,

Image embed
Image embed

ट्वीट के साथ नित्यानंद ने एक महिला की तस्वीर शेयर की. सिर पर जटा, ललाट पर टीका, गले में रुद्राक्ष की बड़ी सी माला और गेरुआ वस्त्र पहने एक महिला. इस महिला ने संयुक्त राष्ट्र के जेनेवा दफ्तर में अंग्रेजी भाषा में महिला समानता और हिंदुत्व पर भाषण दिया था. इस महिला ने खुद को 'कैलासा' का प्रतिनिधि बताया था.

कौन है विजयप्रिया नित्यानंद?

संयुक्त राष्ट्र की मीटिंग में हिस्सा लेने वाली 'कैलासा' की कथित प्रतिनिधि ने अपना का नाम विजयप्रिया नित्यानंद बताया. कैलासा के फेसबुक अकाउंट पर भी विजयप्रिया नित्यानंद को संयुक्त राष्ट्र में कैलासा की 'स्थाई राजदूत' बताया गया है.

Image embed
UN में विजयप्रिया नित्यानंद (दाएं से दूसरी) अपने सहयोगियों के साथ (फोटो- फेसबुक) 

स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में 22 फरवरी को हुई संयुक्त राष्ट्र की मीटिंग में 'कैलासा' की ओर से विजयप्रिया नित्यानंद के अलावा 5 और महिलाएं शामिल हुई थीं. संयुक्त राष्ट्र में विजयप्रिया ने कई देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, UN की मीटिंग में विजयप्रिया ने भारत पर साजिश करने का आरोप लगाया है. विजयप्रिया ने नित्यानंद को हिंदू धर्म का 'सर्वोच्च गुरु' बताया और आरोप लगाया कि नित्यानंद को सताया जा रहा है.

विजयप्रिया नित्यानंद के फेसबुक अकाउंट के मुताबिक, वो अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में रहती है. नित्यानंद के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किए एक वीडियो में विजयप्रिया नित्यानंद ने भारत से फरार नित्यानंद को अपना गुरु बताया है. नमस्कार की जगह नित्यानंदम से संबोधन करने वाली विजयप्रिया ने कहा कि उनके गुरु ने उनके लिए काफी कुछ किया है. 

ये भी पढ़ें- भगोड़े नित्यानंद ने UN में भाषण का फ़ोटो डाला, लोगों ने कमेंट में सेक्स कांड का वीडियो दिखा दिया!

वीडियो: रेप के आरोपी बाबा नित्यानंद ने हिंदू राष्ट्र कैलाशा बना लिया है

Advertisement

Advertisement

()