The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • vidya balan starrer kahani sequel will release on 25 november

बिद्या बागची इज़ बैक! सुजॉय घोष की 'कहानी 2' आ रही है 25 नवम्बर को

सुजॉय घोष की 'कहानी' ने 100 करोड़ कमाऊ फिल्मों की लिस्ट का नक्शा बदल दिया था. अब कहानी का सीक्वल आएगा.

Advertisement
pic
5 मई 2016 (अपडेटेड: 5 मई 2016, 10:35 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more

विद्या बागची वापस आ रही हैं. अरे सॉरी.. विद्या नहीं, बिद्या. सुजॉय घोष ने अपनी फिल्म 'कहानी' की सीक्वल 'कहानी 2' की रिलीज अनाउंस कर दी है. विद्या बालन अौर सुजॉय घोष की सफल अभिनेता-निर्देशक जोड़ी 25 नवम्वर 2016 को वापस लौट रही है. ट्रेड एनालिस्ट तरण अादर्श ने आज ट्वीट कर इस बाबत जानकारी दी.

https://twitter.com/taran_adarsh/status/727922194903261184

'कहानी 2' की शूटिंग बंगाल के कालिमपोंग में शुरू हो चुकी है.  टीअोआई की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में विद्या बालन के अलावा इस बार अर्जुन रामपाल अौर जुगल हंसराज नए चेहरे होने हैं.

इसके अलावा बांग्ला एक्टर शाश्वत चटर्जी से भी बात चल रही है. शाश्वत चटर्जी का 'कहानी' में निभाया 'टू मिनट' की परमीशन लेकर मर्डर करने वाला भद्रलोक किलर बॉब बिस्वास वाला रोल अॉडियंस ने बहुत पसन्द किया था.

सुजॉय घोष की 'कहानी' ने मेनस्ट्रीम हिन्दी सिनेमा को तगड़ा झटका दिया था. अच्छा वाला झटका. एक नायिका प्रधान फिल्म ने, जिसमें कोई रोमांस नहीं अौर कोई गाना-बजाना भी नहीं, दर्शकों का दिल जीता था अौर ठाठ से सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी. 'कहानी' ने विश्वास दिलाया था कि अगर कहानी तरीके से सुनाई जाए तो फिल्म को हिट होने के लिए किसी सुपरस्टार नायक या बेहूदा तमाशे की ज़रूरत नहीं. फिल्म को विजुअल स्टोरी टैलिंग में एग्जाम्पल माना गया. खासकर जिस तरह फिल्म ने कलकत्ता शहर को सिनेमा के परदे पर जीवित किया, वो पॉपुलर हिन्दी सिनेमा में एक माइलस्टोन था. शहर किसी किरदार की तरह 'कहानी' में मौजूद था.

Advertisement

Advertisement

()