The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Vande Bharat Running High Speed Amid Fog Video Viral Netizens React

भयंकर कोहरे में वंदे भारत के गनगना के दौड़ने का वीडियो आया, लोग बोले- हमारी ट्रेन तो लेट चल रही

कुछ लोगों ने टेक्नॉलजी के लिए रेलवे की तारीफ भी की.

Advertisement
pic
10 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 10 जनवरी 2023, 08:13 PM IST)
Vande Bharat running at blistering speed in dense fog
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वंदे भारत (Vande Bharat). भारतीय रेलवे (Indian Railway) की सेमी-हाईस्पीड ट्रेन. वैसे तो ये ट्रेन पिछले कई महीनों से गलत वजहों से चर्चा में रही है. कभी ट्रेन के आगे का हिस्सा टूट गया. तो कभी ट्रेन पर पत्थर मारने की खबरें सामने आईं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो वंदे भारत ट्रेन की अलग तस्वीर पेश करता है.

उत्तर रेलवे की तरफ से ट्विटर पर एक वीडियो डाला गया है. ये वीडियो वंदे भारत ट्रेन का है. रेलवे ने ये वीडियो 9 जनवरी को अपलोड किया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है “स्पीड ऑफ न्यू इंडिया.” ट्रेन जनवरी के घने कोहरे में सरसरा के दौड़ती नजर आ रही है. एकदम तूफान की तरह. वीडियो में देखने वाली बात ये है कि ट्रेन के लोको पायलट को कुछ भी नजर नहीं आ रहा है. कोहरा इतना गहरा है कि रेल पटरी भी नहीं दिख रही है.

वीडियो में अंदर नजर डालें तो इंजन का डैशबोर्ड नजर आ रहा है. जहां कई सारे बोर्ड और स्विच दिख रहे हैं. स्पीडोमीटर भी नजर आ रहा है. ट्रेन की स्पीड का खासा अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. लेकिन इतना साफ है कि ट्रेन कायदे की स्पीड से चल रही है. ट्विटर पर इस वीडियो को 18 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है.

ट्विटर पर लोग इस वीडियो में कई तरह कॉमेंट्स कर रहे हैं. ज्यादातर लोगों ने इस घने कोहरे में अपनी ट्रेन लेट होने की बात सामने रख दी. वी डी शर्मा नाम के एक ट्विटर यूजर ने स्पीड ऑफ न्यू इंडिया के कैप्शन के साथ एक स्क्रीनशॉट डाला. स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि जिस ट्रेन से वो यात्रा कर रहे हैं वो 3 घंटे 43 मिनट लेट है.

वहीं होप नाम के एक ट्विटर यूजर ने सुपरफास्ट ट्रेन की हालत बताते हुए एक स्क्रीनशॉट डाला. नई दिल्ली से नागपुर जाने वाली ट्रेन में यात्रा करने की बात कही और बताया कि उनकी ट्रेन 9 घंटे 26 मिनट लेट है.

प्रशांत नाम के ट्विटर यूजर ने रेलवे द्वारा उठाए जाने वाले जोखिम की बात सामने रख दी. उन्होंने लिखा,

“क्या ये उपलब्धि है? या रेलवे ये दिखाना चाहती है कि स्पीड ऑफ न्यू इंडिया के चक्कर में वो कितना जोखिम ले रहे हैं.”

रेवांत पाल सिंह नाम के ट्विटर यूजर ने भारतीय रेलवे की तारीफ कर डाली. उन्होंने लिखा कि इतने घने कोहरे में ट्रेन की ये रफ्तार देख हैरान रह गया. नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए सलाम. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: दुकान के बाहर बैठे बच्चों को दिखाया कार्टून, वायरल वीडियो देख लोगों का मन भर आया

Advertisement

Advertisement

()