कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत ने एक कदम और बढ़ा दिया है. देश में 3 जनवरी 2022से 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन (Vaccination) शुरू हो गया है. इसके लिएरजिस्ट्रेशन शनिवार 1 जनवरी से ही शुरू कर दिया गया है. बढ़ते कोरोना मामलों कोदेखते हुए प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने 25 दिसंबर 2021 को ये घोषणा की थीकि नए साल से 15 से 18 साल के बच्चों का भी वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा. सरकारीआंकड़ों के मुताबिक फिलहाल देश में 15 से 18 साल के बच्चों की संख्या 7 से 8 करोड़के बीच है. अभी बच्चों को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) की डोज दी जाएगी.कोवैक्सीन को सरकार ने 12 से 18 साल के बच्चों पर इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी पहलेही दे दी है. कोवैक्सीन के अलावा सरकार ने जायडस कैडिला की जायकोव-डी (Zycov-D) कोभी मंजूरी दे दी है. जायकोव-डी 12 साल से ऊपर के लोगों के लिए है. हालांकि, देश मेंअभी तक जायकोव-डी लगनी शुरू नहीं हुई है.PM @NarendraModi जी के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण के अंर्तगत आज सेदेश भर में 15 से 18 आयुवर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गयी है।हमारे यंग इंडिया को कोरोना का सुरक्षा कवच देने हेतु मैं मोदी जी का धन्यवाद करताहूं। #SabkoVaccineMuftVaccine pic.twitter.com/UcMaeW6VAZ — Dr Mansukh Mandaviya(@mansukhmandviya) January 3, 2022 कैसे होगा रजिस्ट्रेशन सभी किशोरों को वैक्सीनलगवाने के लिए पहले स्लॉट बुक करने होंगे. इसके लिए Co-WIN ऐप पर रजिस्ट्रेशन करानाहोगा. नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि 1 जनवरी से 15 से 18साल के बच्चे वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइलनंबर से लॉगिन करना होगा. जिन बच्चों के पास मोबाइल नहीं है, वे अपने माता-पिता केमोबाइल नंबर से भी लॉगिन कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि एक नंबर पर सिर्फ चारलोगों का ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. वैक्सीन स्लॉट बुक कराने के लिए बच्चोंको फोटो आईडी की भी जरूरत होगी. डॉ. शर्मा ने बताया कि कई बच्चों के पास आधार यादूसरे आइडी कार्ड नहीं होंगे, इसलिए 10वीं की मार्कशीट का ऑप्शन भी जोड़ा गया है.इसके अलावा बच्चे स्कूल के आइडी कार्ड से भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. साथ हीबच्चे अपने नजदीकी वैक्सीन केंद्र में जाकर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते है.वैक्सीनेशन कराने वाले स्टूडेंट्स के लिए जरूरी बातें # जिन स्टूडेंट्स का जन्म 31दिसंबर 2007 से पहले हुआ है, वे वैक्सीन लगवा सकते हैं. # भारत सरकार द्वारा जारीआई कार्ड, जैसे आधार, पासपोर्ट, या कोई और है, तो उसके आधार पर वैक्सीन के लिएरजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. # कक्षा 10 की मार्कशीट का भी उपयोग रजिस्ट्रेशन करवानेके लिए कर सकते हैं. # इसके अलावा आपके स्कूल का आईकार्ड भी रजिस्ट्रेशन में कामकरेगा. # सरकारी केंद्रों पर वैक्सीन फ्री लगाई जा रही है, वहीं प्राइवेट केंद्रोंऔर अस्पतालों में 1200 से 1410 रुपये तक लिए जा रहे हैं. # अगर आप किसी बीमारी सेजूझ रहे हैं, तो वैक्सीन लेने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह करें. साथ हीवैक्सीन लगाने वाले मेडिकल स्टाफ को भी इस बारे में जानकारी दें. # वैक्सीन लगने केबाद कुछ नॉर्मल साइड इफेक्ट्स जैसे हल्का बुखार, सूजन, डिजिनेस, दर्द और बेचैनीजैसा महसूस हो सकता है. अगर वैक्सीन लगवाने के बाद बच्चों को ऐसी कोई शिकायत होतीहै तो इन सेंटरों पर किशोरों के लिए अलग हेल्प डेस्क और ऑब्जरर्वेशन रूम बनाए गएहैं, वहां संपर्क कर सकते हैं. # आमतौर पर ये साइड इफेक्ट एक से दो दिन में ठीक होजाते हैं, लेकिन अगर कोई साइड इफेक्ट गंभीर नजर आता है जैसे एलर्जी, किसी तरह काइन्फेक्शन, तेज बुखार तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं. वैक्सीन लगवाने के बाद अपनी डाइटका ध्यान रखें, ताजे फल और सब्जियां खाएं. वैक्सीन का शॉट लेते समय बिल्कुल घबराएंनहीं, सहज रहें.