UP: बर्थडे पार्टी में गई थी डांसर, जबरदस्ती खींचकर कार में डाला, जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप!
कानपुर की डांसर से उन्नाव में गैंगरेप

यूपी के उन्नाव जिले में कानपुर की डांसर से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने तीन युवकों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है. उसने बताया कि उन्नाव की जाजमऊ चौकी इलाके में उसके साथ ये घटना घटी. लेकिन जब वह चौकी पहुंची तो वहां के पुलिस वालों ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया और उसकी शिकायत दर्ज नहीं की.
आजतक से जुड़े रंजय सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक उन्नाव के गंगा घाट इलाके में तीन आरोपियों ने कानपुर की रहने वाली एक डांसर लड़की बर्थडे पार्टी में बुलाया. उसे उसकी सहेली के साथ बुलाया गया था. पीड़ित लड़की का आरोप है कि जब वह बर्थडे पार्टी में पहुंची तो वहां कार में बैठे तीन लोगों ने उसको जबरदस्ती कार में खींच लिया, उसके बाद मारते हुए उसे जंगल में ले गए.
लड़की का आरोप है कि तीनों ने जंगल में उसके साथ रेप किया. इस दौरान आरोपियों ने उसके मुंह में जबरदस्ती शराब की बोतल लगा दी. पीड़िता के मुताबिक रेप करने के बाद तीनों आरोपियों ने उसे सड़क पर छोड़ दिया.
लड़की ने आगे बताया,
पीड़ित लड़की के मुताबिक वो तीनों आरोपियों को पहचानती है, लेकिन किसी को नाम से नहीं जानती है. उसने बताया कि तीनों आरोपियों में से एक लड़के का नाम संजय है इसलिए उसने संजय और उसके साथियों के नाम एफआईआर दर्ज कराई है.
इस मामले में उन्नाव सदर के सीओ आशुतोष खुद गुरुवार, 16 फरवरी की रात को मामले की जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे, जहां बर्थडे पार्टी थी. उस हॉल में बाहर से ताला लगा था. सीओ का कहना है कि लड़की की तहरीर पर 3 लोगों के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
वीडियो: कानपुर में लल्लनटॉप से मां बेटी की मौत पर गांववालों ने बताया. असल में क्या हुआ?

.webp?width=60)

