मां ने पैसे का हिसाब मांगा तो सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, वीडियो देख नहीं पाएंगे
मारपीट करने वाला आरोपी बेटा लापता है. पुलिस उसकी छानबीन में जुटी है.

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का एक वीडियो (Maharajganj Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक व्यक्ति एक महिला को बुरी तरह पीटता दिख रहा है. महिला का बाल घसीटकर सड़क पर लाता है और फिर वहां भी लात-घूसों से पिटाई करता है. जब आसपास के लोग महिला को बचाने आते हैं तो बेटा उन्हें भी मारने लगता है. ये सब एक CCTV में कैद हुआ है. महाराजगंज पुलिस के मुताबिक महिला को पीट रहा शख्स उसका बेटा ही है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
आजतक से जुड़े अमितेश त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक, बेटे का नाम रितेश वर्मा है. ये घटना महाराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने पीड़ित महिला कमला देवी की शिकायत पर रितेश वर्मा के खिलाफ IPC की धारा-323, 504 और 506 के तहत FIR दर्ज की है. हालांकि आरोपी बेटा लापता है. नौतनवां पुलिस उसकी छानबीन कर रही है.
मां के साथ मारपीट की यह घटना 23 नवंबर की है. कमला देवी ने बेटे से पैसों का हिसाब मांगा था. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, कमला देवी ने अपना खेत बंटाई पर दिया हुआ था. जब बंटाईदार फसल के पैसे देने घर आया तो वह घर पर नहीं थीं. तो उसने बेटे को पैसे दे दिए थे. शिकायत के मुताबिक जब कमला ने बेटे से पैसा मांगा गया तो वह नाराज हो गया और मारपीट करने लगा.
काफी बीच बचाव के बाद आसपास के लोग महिला को इलाज के लिए ले जाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कमला देवी अपना खर्च खेत के पैसों से ही चलाती है. वहीं, आरोपी बेटे की आभूषणों की दुकान है. इसके बावजूद वो मां के पैसों को लेकर इस तरह हिंसक हो गया. दैनिक भास्कर ने पड़ोसियों के हवाले से बताया है कि रितेश अपनी मां को घर पर नहीं रखना चाहता हैं. अक्सर वह इस तरीके से मारपीट करता है.
वीडियो: लल्लनटॉप अड्डा: अवध ओझा ने श्रद्धा वालकर और मास्टर को पीटने पर क्या बताया?

.webp?width=60)

