The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Uttar Pradesh man injures self with tree cutting machineto please Lord Shiva

भगवान को बलि देने के लिए चुना अपना ही सिर, पेड़ काटने की मशीन जैसे ही गर्दन से लगाई...

परिवार ने बताया युवक दो महीने से जिद पकड़े था कि बलि देनी है.

Advertisement
pic
15 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 15 अगस्त 2023, 05:46 PM IST)
Uttar Pradesh man injures self with tree cutting machineto please Lord Shiva
घटना के बारे में जानकारी देते घायल दीपक के पिता पलटूराम कुशवाहा (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अंधविश्वास के चलते आज भी कुप्रथाएं जिंदा हैं. जैसे बलि देना. उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बलि प्रथा की दहला देने वाली घटना हुई. यहां एक युवक ने भगवान को खुश करने के लिए अपना ही सिर काटने की कोशिश की. हालांकि वो इसमें कामयाब नहीं हुआ, जो राहत देने वाली ही बात है. लेकिन इस कोशिश में वो बुरी तरह घायल हो गया है. उसका इलाज किया जा रहा है.

इंडिया टुडे से जुड़े प्रमोद कुमार गौतम की रिपोर्ट के मुताबिक घायल व्यक्ति का नाम दीपक कुशवाहा है. वो मजदूरी करता है. 15 अगस्त की सुबह लगभग 4 बजे दीपक अपने इलाके के शिव मंदिर में गया. खबर के मुताबिक मंदिर में ही ‘जय भोलेनाथ’ का जाप करते हुए उसने पेड़ काटने वाली एक मशीन की से अपनी गर्दन काटने की कोशिश की.

मशीन गर्दन से लगते ही दीपक की चीख निकल गई जिसे सुनकर गांव के लोग मंदिर की तरफ पहुंचे. वहां उन्होंने युवक को खून से लथपथ पाया. इसके बाद उसके घरवालों को घटना के बारे में सूचित किया गया. दीपक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया.

भगवान शिव का ‘कट्टर’ भक्त है

रिपोर्ट के मुताबिक दीपक के पिता पलटूराम कुशवाहा ने खुद बताया कि उनका बेटा भगवान शिव का ‘कट्टर’ भक्त है. वो भगवान की काफी पूजा-अर्चना करता था. पलटूराम ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में दीपक ने कई बार अपने सिर की बलि देकर भगवान शिव को प्रसन्न करने की इच्छा व्यक्त की थी. इतना ही नहीं उसने इसके बारे में एक कॉपी में भी लिखा था.

दीपक के पिता ने कहा कि उन्होंने हमेशा उसे समझाया कि खुद की बलि देना पागलपन है, लेकिन बेटा बलि देने की जिद कर रहा था. मंगलवार को उसने अपनी जिद पूरी करने की कोशिश भी की. फिलहाल घायल दीपक का इलाज झांसी के एक अस्पताल में चल रहा है. 

इस बीच घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज के एक स्वास्थ्य अधिकारी सचिन माहुर ने बताया कि युवक ने पैने औजार से अपनी गर्दन काफी हद तक काट ली है. उसकी हालत काफी नाजुक है, इसलिए अभी कुच कहना ठीक नहीं होगा.

वीडियो: ट्रेन में क्या हुआ जो गुस्साए यात्रियों ने TTE को पकड़कर टॉयलेट में बंद कर दिया!

Advertisement

Advertisement

()