उत्तरप्रदेश में मिर्जापुर है. हमारे घर से एक सौ साठ किलोमीटर दूर. वहां हंसीपुरके शीकर ब्लॉक में रहते हैं भरत सिंह और विभा. उनको बिटिया हुई. बिटिया होने के बादनाम भी रखना होता है. तो इस ओपन लेटर के जमाने में विभा ने नरेंद्र मोदी को चिट्ठीलिखी. चिट्ठी में बेटी बचाओ का जिक्र था, जिक्र इस बात का कि कैसे रियो में लड़कियोंने नाम कमाया. अब आप हमारी बिटिया का नाम रख दीजिए. 13 अगस्त को चिट्ठी भेजी और 20को फोन आ गया. उधर से एक आदमी ने कहा मोदी जी आपसे बात करना चाहते हैं.https://twitter.com/ANINewsUP/status/789647377753780229 मोदी ने फोन पर बात की.बधाई दी उन्होंने मुझे बधाई दी और कहा बच्ची का नाम वैभवी रखने को कहा. मोदी जी कीबुद्धि दौड़ती बहुस्सही है. भरत और विभा दोनों आ जाता है वैभवी में इन लोगों ने गांववालों को बताया पहले कोई माना ही नहीं. इनने जिस फोन नंबर से कॉल आया था उस पर कॉलकिया. और कहा भईया लिख के दे दो, ताकि लोग मान लें तीस अगस्त को मोदी जी की चिट्ठीआ गई. पीएम लिखिन. ‘घर में बेटी के आने पर बधाई. तुम लोग वैभवी के हर सपने को पूराकरोगे और वैभवी तुम्हारी शक्ति बनेगी. मेरी तरफ से शुभकामनाएं.’