The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP cm yogi Adityanath said Unfortunately people call Gyanvapi a mosque but it is Vishwanath himself

ज्ञानवापी पर कोर्ट के आदेश के अगले दिन योगी बोले- 'लोग दूसरे शब्दों में मस्जिद कहते हैं, लेकिन...'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में कहा, 'ज्ञानवापी साक्षात विश्वनाथ ही हैं.'

Advertisement
Yogi Adityanath on Gyanvapi
सीएम योगी आदित्यनाथ का ये बयान ज्ञानवापी को लेकर वाराणसी कोर्ट के 13 सितंबर को आए एक फैसले के बाद आया है. (फोटो: X और PTI)
pic
सुरभि गुप्ता
14 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 14 सितंबर 2024, 03:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ‘ज्ञानवापी’ साक्षात ‘विश्वनाथ’ (शिव) हैं. CM योगी शनिवार, 14 सितंबर को गोरखपुर में एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे. नाथ पंथ पर आधारित इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय था, 'समरस समाज के निर्माण में नाथ पंथ का अवदान'. इसी दौरान उन्होंने ज्ञानवापी का जिक्र किया.

कार्यक्रम में यूपी के CM योगी ने कहा,

Image embed
Image embed

सीएम योगी ने ज्ञानवापी को लेकर ये बात तब कही, जब वो सामाजिक समरसता को लेकर आदि शंकर का जिक्र कर रहे थे. उन्होंने बताया कि भगवान विश्वनाथ ने काशी में आचार्य शंकर की परीक्षा ली थी. CM योगी ने कहा,

Image embed
Image embed

इसी दौरान सीएम योगी ने ज्ञानवापी को साक्षात विश्वनाथ बताया और कहा कि दुर्भाग्य से लोग उसको दूसरे शब्दों में मस्जिद कहते हैं. 

बता दें कि एक दिन पहले ही यानी 13 सितंबर को वाराणसी की एक कोर्ट ने ज्ञानवापी से जुड़ी हिंदू पक्ष की एक याचिका खारिज की है. हिंदू पक्ष की याचिका में मांग की गई थी कि तहखाने में, जिसमें पूजा चल रही है, उसकी मरम्मत कराए जाने का निर्देश दिया जाए. साथ ही, तहखाने की छत पर नमाजियों की एंट्री पर रोक लगाई जाए. इस याचिका को सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट ने खारिज कर दिया. बता दें कि व्यास तहख़ाने की छत पर नमाज़ पढ़ी जाती है और नीचे तहख़ाने में पूजा होती है.

ये भी पढ़ें- ज्ञानवापी केस: हिंदू पक्ष को झटका, नमाजियों को 'नो एंट्री' वाली मांग खारिज

वीडियो: मंगेश यादव एनकाउंटर पर क्या बोले राहुल गांधी? CM योगी आदित्यनाथ ने सपा को घेरते हुए क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()