The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • US Travel Advisory Says Rape Violence And Terrorism in India Warns Women Not to Travel Alone

'भारत में अकेले यात्रा न करें महिलाएं', US ने जारी की नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी, वजह भी बताई

अमेरिका ने अपनी Travel Advisory में बदलाव किए हैं. विदेश विभाग ने अमेरिकी महिलाओं से कहा है कि वो भारत में अकेले यात्रा न करें.

Advertisement
US Travel Advisory Against India
अमेरिका ने भारत में यात्रा के लिए नई एडवाइजरी जारी की है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: इंडिया टुडे)
pic
रवि सुमन
22 जून 2025 (अपडेटेड: 22 जून 2025, 12:59 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों से कहा है कि वो भारत में यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें (US Travel Advisory). इसके लिए उन्होंने क्राइम, आतंकवाद और सीमावर्ती इलाकों में संभावित सैन्य झड़पों का हवाला दिया है. अमेरिका का कहना है कि भारत में बलात्कार सहित हिंसा के मामले तेजी से बढ़े हैं. उन्होंने अमेरिकी महिलाओं को भारत में अकेले यात्रा करने से मना किया है.

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने अपनी वेबसाइट पर एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है,

Embed

महाराष्ट्र, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का जिक्र

अमेरिका ने भारत की कुछ जगहों का भी जिक्र किया है. उन्होंने कहा है,

Embed

उन्होंने आगे लिखा है,

Embed

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ…

अमेरिका ने कहा है कि उनके कर्मचारी यदि बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ, पश्चिम बंगाल, मेघालय और ओडिशा की राजधानी में यात्रा कर रहे हैं, तो उनको अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है. लेकिन इन राज्यों में राजधानी को छोड़कर किसी अन्य इलाके में जाना है, तो उनको विशेष अनुमति की आवश्यकता होगा. उन्होंने आगे कहा,

Embed

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने बातचीत के लिए अमेरिका बुलाया था, पीएम मोदी बोले- क्रोएशिया जाना है, टाइम नहीं

जम्मू कश्मीर और सीमावर्ती क्षेत्रों को लेकर क्या कहा?

अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों से जम्मू कश्मीर में यात्रा न करने को कहा है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद और नागरिक अशांति के कारण जम्मू-कश्मीर के इलाके में न जाएं. हालांकि उन्होंने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और लेह को इस चेतावनी से अलग रखा है. अमेरिका ने कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थलों श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में भी हिंसा का हवाला दिया.

इसके साथ ही अमेरिकी सरकार ने ये भी कहा है कि उनके नागरिकों को भारत-नेपाल सीमा पार करने के लिए सड़क मार्ग का ही इस्तेमाल करना चाहिए.

वीडियो: ईरान-इजरायल संघर्ष में क्या करेगा अमेरिका, बताने के लिए ट्रंप 2 हफ्ते लगाएंगे

Advertisement

Advertisement

()