मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 सैनिकों की मौत
अमेरिका ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के बाद से पूर्वी भूमध्य सागर में अपनी हलचल बढ़ा दी थी. ताकि इन इलाकों में संघर्ष और ना बढ़े. अमेरिका ने पिछले महीने यहां कई जहाजों और लड़ाकू विमानो को तैनात किया था.

भूमध्य सागर में ट्रेनिंग मिशन के दौरान एक अमेरिकी हेलीकॉप्टर के क्रैश (US helicopter Crash) होने से 5 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई है. घटना बीते 10 नवंबर की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेनिंग प्रैक्टिस के समय ईंधन भरने के दौरान ये दुर्घटना घटी.
न्यूज एजेंसी Reuters के अनुसार, हेलीकॉप्टर में सवार सैनिक अमेरिकी सेना के विशेष अभियान कर्मी थे. अमेरिकी यूरोपीय कमांड ने कहा है कि ट्रेनिंग मिशन के दौरान ईंधन भरने के अभ्यास में विमान के क्रैश होने से चालक दल के सभी 5 लोगों की मौत हो गई है.
उन्होंने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया और इसके कारणों की जांच चल रही है. हालांकि, न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक अमेरिकी सेना ने 10 नवंबर को इस घटना में किसी तरह की साजिश या शत्रुतापूर्ण गतिविधि से इंकार कर दिया था.
ये भी पढ़ें: सीरिया में ईरान से जुड़े ठिकाने पर अमेरिका की एयरस्ट्राइक, 9 की मौत
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के बाद से पूर्वी भूमध्य सागर में अपनी हलचल बढ़ा दी थी. ताकि इन इलाकों में संघर्ष और ना बढ़े. अमेरिका ने पिछले महीने यहां कई जहाजों और लड़ाकू विमानो को तैनात किया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने 12 नवंबर को मरने वाले सैनिकों के प्रति शोक व्यक्त किया. जो बाइडन ने सोशल मीडिया X (ट्विटर) पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,
"ट्रेनिंग मिशन के दौरान भूमध्य सागर में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 अमेरिकी सेवा सदस्यों की मृत्यु हो गई है. हम उन परिवारों और दोस्तों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. हमारा पूरा देश दुख की इस घड़ी में उनके साथ है."
हालांकि, सेना की तरफ से इस दुर्घटना के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई है. इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है कि ये दुर्घटना किस जगह पर हुई या इस हेलीकॉप्टर ने कहां से उड़ान भरी थी.
ये भी पढ़ें: अमेरिका: जिम में भारतीय छात्र को चाकू से गोदा, हमलावर बोला- 'वो अजीब लग रहा था'
वीडियो: दुनियादारी: क्रिप्टोकरेंसी से खरबों कमाए, राज़ खुला तो अमेरिका हिल गया

