PM मोदी ने नहीं सोचा होगा अमेरिका जाने से ठीक पहले मुसलमानों पर ऐसी रिपोर्ट आ जाएगी!
अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट में बुलडोजर एक्शन, मुस्लिम समुदाय के नरसंहार के नारों, हिजाब बैन इत्यादि का जिक्र है.
.webp?width=210)
भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने 15 मई को एक रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट में बताया गया है कि किस देश में धर्म का पालन करने की कितनी आज़ादी है? ये सर्व के आधार पर किया गया है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट में गुजरात पुलिस के सार्वजनिक रूप से मुस्लिम व्यक्तियों को पीटने की बात का भी जिक्र किया गया है. यही नहीं, मध्य प्रदेश में मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने, मुस्लिम समुदाय के नरसंहार के नारों, दिल्ली दंगों में पुलिस की कथित मिलीभगत और कर्नाटक में हिजाब पर प्रतिबंध का भी रिपोर्ट में जिक्र किया गया है.
रिपोर्ट में ये भी लिखा है कि अमेरिकी अधिकारियों ने भारत सरकार के साथ इन घटनाओं पर आपत्ति दर्ज कराई और दोषियों पर कार्रवाई करने की अपील भी की.
रिपोर्ट को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत के संबंध में कोई भी बयान नहीं दिया. 15 मई को विदेश मंत्रालय के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी वेदांत पटेल ने कहा कि भारत के साथ हमारे रिश्ते बेहद ज़रूरी हैं. और, हम कई मुद्दों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं.
इस तरह की रिपोर्ट्स को भारत पहले भी खारिज करता रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत सरकार ने हालिया रिपोर्ट को भी आधारहीन बताया है. रिपोर्ट पर अभी तक भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
मोदी जून में अमेरिका जाएंगेअमेरिका के विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट उस वक्त सामने आई है जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अमेरिकी जाएंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन पीएम मोदी की इस यात्रा की मेजबानी करेंगे. पीएम मोदी 21 जून को विश्व योग दिवस के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे. इसके बाद वो राजकीय यात्रा के लिए वॉशिंगटन डीसी और शिकागो में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होंगे.
वीडियो: प्रशांत किशोर ने बीजेपी, राम और धीरेंद्र शास्त्री पर क्या बयान दे दिया?

.webp?width=60)

