The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • US ceo bryan johnson plasma swapping with boy to reverse his age through project blueprint

45 साल का ये करोड़पति अपने बेटे का खून लेकर क्या सच में उम्र घटा रहा है?

प्लाज्मा स्वैपिंग के जरिए उम्र घटाने के लिए ब्रायन जॉनसन करोड़ों खर्च कर रहे हैं...

Advertisement
Bryan Johnson
ब्रायन जॉनसन अपने बेटे के साथ (फोटो सोर्स- Bryan Johnson Instagram)
pic
शिवेंद्र गौरव
24 मई 2023 (Updated: 24 मई 2023, 06:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झाइयां न दिखें, शरीर कमजोर न हो, इसके लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स बाजार में हैं. कुछ थेरेपी भी हैं. योगगुरु कहते हैं योग करो, ध्यान लगाओ. वीगन की धारा वाले कहते हैं, सजीवों से मिलने वाली चीजों का सेवन न करो. लेकिन अमेरिका के एक करोड़पति बिज़नेसमैन कुछ अलग ही ट्राई कर रहे हैं. क्या? प्लाज्मा स्वैपिंग. ब्रायन जॉनसन नाम के ये व्यक्ति प्लाज्मा स्वैपिंग के जरिए अपनी बढ़ती उम्र को रोक देना चाहते हैं. और इसके लिए वो हर साल करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं.

क्या है ये थेरेपी?

कैलिफोर्निया में रहने वाले 45 साल के जॉनसन एक सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं. उन्होंने काफी साल पहले अपनी पेमेंट सॉल्यूशन कंपनी 'ब्रेंट्री पेमेंट सॉल्यूशंस' (Braintree Payment Solutions) को ग्लोबल सेलिंग प्लेटफॉर्म ईबे (eBay) को बेच दिया था. इस सौदे में उन्हें 6 हजार 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई हुई थी. इसके बाद से जॉनसन बिज़नेस वर्ड में जाने जाने लगे.

ब्रायन खुद को फिट रखने के लिए बहुत सख्त रूटीन फॉलो करते हैं. और हर साल 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 16 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करते हैं. खर्च किसलिए? ब्रायन का मानना है कि रेगुलर ब्लड ट्रांसफ्यूजन यानी नियमित रूप से दूसरों का खून लेकर उनके शरीर के ऑर्गन एक नौजवान जैसे हो जाएंगे. और अब उन्होंने अपनी इस प्रक्रिया में अपने 17 साल के बेटे टैल्मेज को भी शामिल कर लिया है.

न्यूज़ वेबसाइट मनी कंट्रोल की एक खबर के मुताबिक, जॉनसन अपने 70 साल के पिता रिचर्ड और बेटे टैल्मेज के साथ अमेरिका के टेक्सास स्थित एक क्लीनिक में गए. यहां पहले उनके बेटे ने एक लीटर खून दिया. जिसमें से ब्लड कॉम्पोनेंट जैसे कि रेड और वाइट ब्लड सेल्स, प्लेटलेट्स और लिक्विड प्लाज्मा को अलग किया गया. क्लिनिक में जॉनसन का अपना खून भी निकाला गया और उसके बाद बेटे का खून जॉनसन की नसों में चढ़ा दिया गया. इसके बाद यही प्रक्रिया जॉनसन के पिता के साथ दोहराई गई. कुल मिलाकर तीन पीढ़ियों के बीच खून की अदला-बदली हुई.

खबर के मुताबिक, जॉनसन बेनाम ब्लड डोनर्स से ब्लड प्लाज्मा लेते रहते हैं. ये डोनर्स अच्छे स्वास्थ्य वाले, अच्छी लाइफस्टाइल जीने वाले होते हैं. इन्हें कोई बीमारी नहीं होती.

लेकिन ये तरीका कितना सही है? 

एंटी एजिंग तकनीक के तौर पर ब्लड प्लाज्मा के इस्तेमाल की प्रक्रिया तब चर्चा में आई थी जब वैज्ञानिकों ने चूहों पर ये एक्सपेरिमेंट किया था. इस एक्सपेरिमेंट में ज्यादा उम्र वाले चूहों को कम उम्र वाले चूहों का खून दिया गया. इससे बुजुर्ग चूहों का मेटाबोलिज्म, हड्डियों की संरचना और शरीर के दूसरे फंक्शनों में सुधार आया. वहीं जिन नौजवान चूहों ने खून दिया था उन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा. लेकिन इंसानों में इस खून की अदला-बदली से क्या फर्क पड़ता है ये अभी साफ़ नहीं है. वैज्ञानिकों का एक वर्ग ऐसा भी है जो इसे ठीक नहीं मानता.

चार्ल्स ब्रेनर, अमेरिका के लॉस एंजिलिस में स्थित सिटी ऑफ़ होप मेडिकल सेंटर में बायोकेमिस्ट हैं. मनी कंट्रोल से बात करते हुए वे कहते हैं,

"अभी हमें ये नहीं लगता कि ये इंसानों के किसी भी तरह के इलाज के लिए सही है. मेरे हिसाब से तो इस तकनीक का कोई सकारात्मक सबूत नहीं है और ये खतरनाक है."

हालांकि ब्लड प्लाज्मा का इस्तेमाल ट्रॉमा, गंभीर लीवर की बीमारी, खून का थक्का बनने की क्षमता में कमी जैसी शारीरिक स्थितियों में किया जाता है. जबकि वैज्ञानिकों की चिंताओं के उलट जॉनसन ने उम्र कम करने के लिए एक एंटी-एजिंग इनिशिएटिव शुरू किया है. इसे नाम दिया है- प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट. इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य है शरीर के 70 अंगों की बायोलॉजिकल उम्र कम करना. जॉनसन खुद एक बहुत सख्त रूटीन फॉलो करते हैं. एक्सरसाइज करते हैं. कम कैलोरी वाला खाना खाते हैं.

जॉनसन का दावा है कि उनका ये महंगा इलाज असरकारी है. और उनका दिल एक 37 साल के आदमी की तरह काम करता है और चेहरा एक 28 साल के नौजवान की तरह लगता है.
जॉनसन ने कर्नेल नाम की एक और कंपनी खोली है जो दिमाग मापने वाले हेलमेट बनाती है. ये हेलमेट ब्रेन के सिग्नल ट्रैक करते हैं और ये बताते हैं कि किसी पुराने दर्द की दवाई लेने और योग करने से दर्द कितना कम होता है. इस हेलमेट की कीमत 41 लाख रुपए से ज्यादा है.

वीडियो: सेहत: लेग क्रैंप्स यानी पैरों में ऐंठन, दर्द किस चीज़ का संकेत है डॉक्टर ने बताया

Advertisement

Advertisement

()