The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • us central command blockade of all maritime traffic entering or exiting iranian ports april 13

'ईरान से आने वाले, उसे पैसा देने वाले हर जहाज को पकड़ेंगे', सुबह 10 बजे से US की कार्रवाई शुरू

US Block Ships in Gulf: US सेंट्रल कमांड ने बताया कि ईरानी बंदरगाहों को जाने या वहां से निकलने वाले सभी देशों के जहाजों की नाकाबंदी की जाएगी. ये फैसला प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद लिया गया है. उन्होंने नौसेना को आदेश दिया है कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मौजूद हर उस जहाज को खोजें और रोकें, जिसने ईरान को टैक्स दिया है.

Advertisement
pic
13 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 08:47 AM IST)
us central command
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने नाकाबंदी का ऐलान किया है. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

US सेंट्रल कमांड (US Central Command) ने ऐलान किया है कि आज यानी 13 अप्रैल की सुबह 10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू होगी. बताया गया कि ईरानी बंदरगाहों को जाने या वहां से आने वाले सभी देशों के जहाजों को रोका जाएगा. ये फैसला प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद लिया गया है. उन्होंने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से गुजरने वाले हर जहाज की नाकाबंदी करने की बात कही थी. 

सेंट्रल कमांड ने X पर पोस्ट कर बताया,

अमेरिकी नौसेना हर उस जहाज को चेक करेगी जिसने ईरान को कोई टोल टैक्स दिया है. इनमें उन जहाजों की भी नाकाबंदी शामिल है जो अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी से होकर गुज़रते हैं.’ 

cent comm
सेंट्रल कमांड प्रेस रिलीज़. 

पोस्ट में आगे बताया गया कि गैर-ईरानी बंदरगाहों को जाने या वहां से निकलने वाले जहाजों की नाकाबंदी नहीं होगी. कमर्शियल नाविकों (commercial mariner) को सलाह दी गई है कि वो आधिकारिक सूचनाओं पर नज़र रखें. ओमान की खाड़ी या स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से गुजरने के लिए अमेरिकी नौसेना से चैनल 16 पर संपर्क करें. 

बता दें, इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका पीस डील फेल होने के बाद ट्रंप ने नाकाबंदी का ऐलान किया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि ईरान के साथ 20 घंटे तक बातचीत चली. लेकिन परमाणु हथियार पर आकर डील रुक गई. 

ईरान ने क्या कहा? 

डॉनल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकिर कलीबाफ ने चुटकी लेते हुए पोस्ट किया. बताया कि नाकाबंदी के बाद खुद अमेरिका के लिए तेल और गैस के दाम महंगे हो जाएंगे. लिखा, 

‘मौजूदा गैस और तेल के दामों को देख लीजिए, क्योंकि नाकाबंदी के बाद तो ये आपके लिए पुरानी बात हो जाएगी.’

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में US-ईरान की 'पीस डील' फेल, डॉनल्ड ट्रंप ने अगले कदम का ऐलान कर दिया

स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज अमेरिका-ईरान की जंग के शुरुआत से ही सेंट्रल पॉइंट बना हुआ है. ईरान इसपर अपना पूरा कंट्रोल चाहता है और यहां से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने की बात कह रहा है. जबकि अमेरिका इसको खुलवाने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा रहा है. अब अमेरिकी नेवी को निर्देश दिया गया है कि वो अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मौजूद हर उस जहाज को खोजें और रोकें, जिसने ईरान को टैक्स दिया है. ट्रंप ने ये भी कहा कि उनकी सेना उन बारूदी सुरंगों को भी नष्ट करना शुरू करेगी, जिन्हें ईरानियों ने होर्मुज में बिछाया है.

वीडियो: दुनियादारी: क्या पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका की बात बनेगी?

Advertisement

Advertisement

()