The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • donald trump said US Navy to block any and all ships trying to enter or exit Strait of Hormuz

पाकिस्तान में US-ईरान की 'पीस डील' फेल, डॉनल्ड ट्रंप ने अगले कदम का ऐलान कर दिया

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि जैसा ईरान ने वादा किया था, उसे तुरंत इस होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए. वे हर तरह के कानून का उल्लंघन कर रहे हैं.

Advertisement
pic
12 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 07:33 PM IST)
Donald trump truth social post
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पीस टॉक के बारे में पोस्ट किया है. (फोटो- India Today)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान में पीस डील फेल होने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि जल्द ही अमेरिका की नेवी होर्मुज स्ट्रेट को कंट्रोल करना शुरू कर देगी. यूएस नेवी को दुनिया की सबसे शानदार नौसेना बताते हुए ट्रंप ने कहा कि वह होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगी. ट्रंप ने ये भी कहा कि उन्होंने अपनी नेवी को आदेश दिया है कि वो अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में मौजूद हर उस जहाज को खोजे और उन्हें रोके जिसने ईरान को कोई टोल टैक्स दिया है.

ट्रंप का ये बयान इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच विफल शांति वार्ता के बाद आया है. ट्रंप ने बताया कि बातचीत अच्छी थी लेकिन न्यूक्लियर हथियार को लेकर पेच फंस गया. ट्रूथ सोशल पर लिखे अपने पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि ईरान ने वादा किया था कि वह होर्मुज (Strait of Hormuz) खोलेगा, लेकिन उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया. इससे दुनिया भर के देशों में चिंता, अस्थिरता और परेशानी पैदा हुई. इससे ईरान की साख को नुकसान पहुंचा है और उसके नेताओं की बची खुची इज्जत भी खत्म हो रही है. 

ट्रंप ने कहा कि जैसा ईरान ने वादा किया था, उसे तुरंत इस होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए. वे हर तरह के कानून का उल्लंघन कर रहे हैं.

ईरान के साथ शांति वार्ता पर ट्रंप ने कहा कि लगभग 20 घंटे तक चली बैठक के बारे में वह बहुत सी बातें कह सकते हैं जो इस बातचीत में हासिल हुई हैं, लेकिन इनमें एक ही बात सबसे अहम है और वो ये कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि इस बातचीत में जिन बातों पर सहमति बनी है वो सैन्य कार्रवाई जारी रखने के फैसले से काफी बेहतर हैं. लेकिन जब बात इतने अस्थिर और अनिश्चित लोगों (ईरान) के हाथ में परमाणु ताकत सौंपने की आती है तो इन सब बातों का कोई मतलब नहीं रह जाता. 

t
ट्रंप ने ईरान को गंभीर चेतावनी दी है. (truth social)

ट्रंप ने पुरानी बात दोहराते हुए कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार नहीं मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि कुल मिलाकर बैठक अच्छी रही और ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बनी लेकिन सबसे अहम मुद्दा न्यूक्लियर था, जिस पर बात नहीं बनी. ऐसे में अब तत्काल प्रभाव से अमेरिका की नौसेना होर्मुज में आने-जाने वाले सभी जहाजों की नाकेबंदी (blockade) शुरू करेगी. आगे चलकर हालात सामान्य किए जा सकते हैं लेकिन अभी ईरान ये कहकर ऐसा नहीं होने दे रहा है कि समुद्र में कोई बारूदी सुरंग हो सकती है, जिसके बारे में उसके अलावा किसी को पता नहीं है. ट्रंप ने कहा कि ये पूरी दुनिया से जबरन वसूली (extortion) है और अमेरिका जैसे देश कभी किसी की जबरन वसूली का शिकार नहीं बनेंगे. 

ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने अपनी नेवी को निर्देश दिया है कि वो अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मौजूद हर उस जहाज को खोजें और रोकें, जिसने ईरान को कई टैक्स दिया है. जो कोई भी ईरान को अवैध टोल देगा, उसे खुले समुद्र में सेफ रास्ता नहीं मिलेगा. ट्रंप ने ऐलान किया कि उनकी सेना उन बारूदी सुरंगों को भी नष्ट करना शुरू करेगी, जिसे ईरानियों ने होर्मुज में बिछाया है. अगर कोई ईरानी अमेरिका या अन्य शांतिपूर्ण जहाजों पर हमला करेगा, तो उसे पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा.

वीडियो: Iran-US Peace Talks में इजरायल का क्या रोल है?

Advertisement

Advertisement

()