The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • up woman alleged her husband gave triple talaq after she praised pm modi and cm yogi for Ayodhya

'शौहर ने तीन तलाक दे दिया क्योंकि अयोध्या देख PM मोदी और CM योगी की तारीफ कर दी'

महिला के मुताबिक जब उसने अयोध्या घूमते हुए PM Modi और CM Yogi की तारीफ की, तो इससे उसका पति ‘नाराज़’ हो गया. लड़ाई-झगड़ा करके उसे ‘घर से भगा’ दिया.

Advertisement
pic
24 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 24 अगस्त 2024, 04:58 PM IST)
Ayodhya man gives triple talaq to wife for 'praising' PM Modi and CM  Yogi
पुलिस ने महिला के पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है. (सांकेतिक तस्वीर: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

यूपी की एक महिला का आरोप है कि उसके शौहर ने उसे PM मोदी और CM योगी की ‘तारीफ’ करने के कारण ‘तीन तलाक’ दे दिया. इस महिला की शिकायत पर बहराइच पुलिस ने केस दर्ज किया है. महिला ने अयोध्या के रहने वाले अपने पति और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है. न्यूज एजेंसी PTI-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक बहराइच पुलिस ने 23 अगस्त को इस मामले की जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि महिला का मायका बहराइच के जरवल रोड पर है. जरवल रोड थाने के SHO बृजराज प्रसाद ने बताया,

"पीड़िता ने अपनी शिकायत में 5 अगस्त की अयोध्या की घटना बताई है, जिसमें आपसी विवाद के बाद गरम दाल से जलाने और अन्य आरोप लगाए गए हैं."

SHO के मुताबिक हालांकि, उसी दिन (पांच अगस्त को) अयोध्या कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई थी, लेकिन बाद में ‘तीन तलाक’ और ‘जान से मारने की धमकी’ की बात सामने आई. SHO ने महिला के हवाले से बताया कि वो अयोध्या पुलिस के पास गई थी, लेकिन वहां मुकदमा दर्ज नहीं हुआ. ऐसा क्यों हुआ, इसकी जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें- विधायक ने सरकारी योजना के पोस्टर पर महिलाओं की फोटो लगवा दी, घर में तलाक की नौबत आ गई

महिला ने बताया कि 13 दिसंबर 2023 को उसकी शादी अयोध्या के अरशद से हुई थी. शादी के बाद जब वो अयोध्या घूमने निकली, तो उसे अयोध्या बहुत अच्छा लगा. महिला के मुताबिक उसने जब अयोध्या को लेकर पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ की, तो इससे उसका पति ‘नाराज़’ हो गया. लड़ाई-झगड़ा करके उसे ‘घर से भगा’ दिया गया.

महिला के मुताबिक बाद में उनका समझौता कराया गया, लेकिन जब वो अपनी ससुराल गई, तो पति ने उसके साथ मारपीट कर ‘तीन तलाक’ दे दिया. महिला का आरोप है कि पति ने उसका गला दबा दिया और गर्म दाल उसके चेहरे पर फेंक दी, जिससे उसका चेहरा जल गया था.

जरवल रोड थाने के SHO ने बताया कि महिला ने 22 अगस्त को तहरीर दी. महिला ने पति अरशद, सास रईशा, ससुर इस्लाम, ननद कुलसुम, देवर फरान और शफाक, देवरानी सिमरन सहित आठ लोगों की शिकायत की है. इन लोगों के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

वीडियो: मोदी के बाद PM के लिए योग्य उम्मीदवार कौन? लोगों ने राहुल गांधी का नाम लिया! चौंकाने वाला सर्वे

Advertisement

Advertisement

()