The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Maharashtra Ladki Bahin Yojana Women Photos on Poster Without Consent

विधायक ने सरकारी योजना के पोस्टर पर महिलाओं की फोटो लगवा दी, घर में तलाक की नौबत आ गई

Ladki Bahin Yojana: एक महिला ने बताया कि बिना जानकारी के पोस्टर पर फोटो लगाने से उनके परिवार में विवाद हो गया है. दूसरी महिला भी बहुत परेशान है. इन दोनों ने एक और बड़ा आरोप लगाया है.

Advertisement
pic
31 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 31 जुलाई 2024, 12:17 PM IST)
Ladki Bahin Yojana
स्थानीय विधायक पर FIR
Quick AI Highlights
Click here to view more

महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार की 'लड़की बहन' योजना (Ladki Bahin Yojana) के होर्डिंग पर दो महिलाओं की तस्वीर लगाई गई. इस तस्वीर से तलाक तक की नौबत आ गई है. और अब इन दोनों महिलाओं ने होर्डिंग लगवाने वाले शिवाजीनगर के विधायक सिद्धार्थ शिरोले के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इनका कहना है कि ये तस्वीरें बिना इजाजत लिए लगाई गई हैं.

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने पिछले महीने ‘लड़की बहन’ योजना शुरू की थी. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाते हैं. आरोप लगाने वाली महिलाओं में से एक ने कहा कि उनकी जानकारी के बिना उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल किए जाने से परिवार में विवाद हो गया. उन्होंने कहा कि लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने इसके बदले में कोई पैसा लिया है.

समाचार वेबसाइट इंडिया डॉटकॉम के मुताबिक, दूसरी महिला ने कहा कि इस फोटो के कारण उनका पति उन्हें तलाक देने की धमकी दे रहा है. 

उधर, विधायक सिद्धार्थ शिरोले ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया है कि इस होर्डिंग को किसी बाहरी एजेंसी ने डिजाइन किया है. उन्होंने कहा कि एजेंसी ने ऑनलाइन वेबसाइट से पैसे देकर तस्वीरें हासिल की थीं. उन्होंने कहा है कि अगर महिलाओं को इसपर आपत्ति है, तो वो माफी मांगते हैं.

Ladki Bahin Yojna क्या है?

महाराष्ट्र सरकार ने 2024-25 का वित्तीय बजट पेश करते समय इस योजना की शुरूआत की थी. राज्य सरकार ने कहा था कि इस योजना से महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो पाएंगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: सालों पहले गुम हुआ व्यक्ति, शिवसेना के पोस्टर में दिखा, परिवार कह रहा ढूंढ के लाओ, चक्कर में पड़ी पार्टी!

इस योजना का लाभ 21 साल से 60 साल की महिलाओं को मिलेगा. इसके लिए जरूरी है कि महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो. हालांकि, अब तक इस योजना की सिर्फ घोषणा ही हुई है. इससे संबंधित आवेदन की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है. कोई आधिकारिक पोर्टल लॉन्च नहीं हुआ है.

वीडियो: सोशल लिस्ट : BSNL ने लगाया मेला, पोस्टर पर अन्य सर्विस प्रोवाइडर्स पर क्या निशाना साधा?

Advertisement

Advertisement

()