The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP Thieves came in car and took away Cattle roaming in street

बीच सड़क पर घूम रहा था बछड़ा, दो लोग कार में भरकर ले गए, VIDEO देखिए

पुलिस जांच कर रही है.

Advertisement
Thieves came in car and took away Cattle roaming in street
वीडियो का स्क्रीनशॉट (ट्विटर)
pic
प्रशांत सिंह
22 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 23 फ़रवरी 2023, 12:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो युवक रात के अंधेरे में एक बछड़े (गोवंश) को उठाकर ले जाते हुए दिख रहे हैं. आप सोच रहे होंगे इसमें कौन सी नई बात है? लेकिन है. दोनों शख्स बछड़े को कार में भरकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. कार है मारुति 800. सड़क पर आवारा घूमते बछड़े की किडनैपिंग पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई. ज्यादा बात नहीं करते हैं. सबसे पहले आप वीडियो देखिए.

Image embed

अब मामले पर आते हैं. आज तक से जुड़े संदीप सैनी की रिपोर्ट के मुताबिक, बछड़े को उठाने का ये मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का है. जिले के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भारतीय कॉलोनी इलाके में 20-21 फरवरी की दरमियानी रात दो लोग कार से आए. दोनों ने सड़क पर घूम रहे आवारा बछड़े को जबरदस्ती पकड़ा और कार में डालकर तीन-चार हो लिए.

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस की टीम हरकत में आई. ऊपर तक बात पहुंची, तो मामले की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, नई मंडी सीओ हिमांशु गौरव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही गोवंश चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इधर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देख लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. देव पुरोहित नाम के एक सज्जन ने वीडियो देख चोरों को नोबेल देने की बात कह दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,

Image embed
Image embed

आशुतोष दुबे नाम के एक शख्स ने तो इस जमाने के लोगों पर ही सवाल खड़े कर दिए. आशुतोष ने लिखा,

Image embed
Image embed

बछड़े की चोरी में एंट्री हाथी की भी हो गई. आलोक गुप्ता नाम के यूजर ने ट्वीट कर लिखा,

Image embed
Image embed

इस मामले में पुलिस के पास सिर्फ CCTV फुटेज है. इसी के आधार पर जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में 26/11 और आतंकवाद पर खरी-खरी सुनाई, लोग लहालोट

Advertisement

Advertisement

()