The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP STF ADG Amitabh Yash gives details about Asad Ahmed encounter in Jhansi

कैसे पता चला असद अहमद झांसी में है? UP STF के ADG ने क्या बताया?

ADG अमिताभ यश ने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड यूपी पुलिस के लिए कितना बड़ा केस बन गया है.

Advertisement
pic
13 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023, 03:36 PM IST)
UP STF ADG Amitabh Yash gives details about Asad encounter
अमिताभ यश (दाएं) ने बताया कि यूपी पुलिस के लिए ये एक बहुत जरूरी केस था. (फोटो- इंडिया टुडे और ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

यूपी के कुख्यात माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का एनकाउंटर (Atiq Ahmad son Asad killed in encounter) इस वक्त की सबसे बड़ी सुर्खी बनी हुई है. गुरुवार, 13 अप्रैल को खबर आई कि यूपी एसटीएफ ने झांसी में असद अहमद को मार गिराया. वो उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी था. खबर आने के बाद कई सवाल उठे हैं. मसलन, यूपी एसटीएफ ने असद को किन हालात में किस तरह मार गिराया है.

कैसे हुआ असद का एनकाउंटर?

असद अहमद के साथ उसके साथी शूटर गुलाम का भी एनकाउंटर हुआ है. पुलिस कई दिनों से दोनों की तलाश कर रही थी. दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था. कई दिनों की सर्चिंग के बाद अब दोनों को गोली मार दी गई. तमाम अटकलों के बीच यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने एनकाउंटर (STF ADG Amitabh Yash) के बारे में जानकारी दी.

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अमिताभ यश ने बताया कि ये पुलिस के लिए एक चैलेंज था. एडीजी ने कहा,

“ये एक बहुत ही वीभत्स घटना (उमेश पाल हत्याकांड) थी और यूपी पुलिस के लिए एक चैलेंज भी था. हमारा एक बहुत जरूरी गवाह और उसके साथ उसकी सुरक्षा में दिए गए दो पुलिसकर्मियों की हत्या हुई थी. हमारे लिए ये एक बहुत प्रेस्टीजियस केस था. इन अपराधियों पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने और उत्तर प्रदेश सरकार ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.”

यूपी एसटीएफ के एडीजी ने आगे कहा,

“उमेश पाल की घटना को किस तरह से अंजाम दिया गया था, किस तरह से शूटिंग की गई थी, ये सब पूरे देश ने देखा था. आज आखिरकार हमने इन लोगों को ट्रैक डाउन कर लिया. और एनकाउंटर में मार गिराया. दोनों के पास से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं.”

एडीजी ने एनकाउंटर में शामिल टीम के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने कहा,

“एसटीएफ ने इसमें पूरी ताकत लगा रखी थी. लगभग सभी टीम इस केस के किसी न किसी क्रिमिनल पर और किसी न किसी एंगल पर काम कर रही थीं. आज हमें एक सफलता मिली है. जिसमें दो अपराधी मारे गए हैं.”

असद के एनकाउंटर से पहले ‘लीड कहां से मिली’, इस सवाल पर अमिताभ यश ने बताया,

“हम इस बारे में जानकारी साझा नहीं कर सकते, सफलता मिली ये खास बात है. अमिताभ ने बताया कि हमारी कार्रवाई अभी समाप्त नहीं हुई है, आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.”

एसटीएफ एडीजी ने असद के भागने के प्लान पर कहा कि उससे पूछताछ नहीं हो पाई थी, इसलिए इसकी जानकारी नहीं है.

वीडियो: UP STF ADG अमिताभ यश ने अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर पर क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()