The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP Police Constable writes leave letter to SP, says wife not attending calls

महीनेभर पहले शादी हुई, अब नाराज पत्नी फोन नहीं उठाती, कॉन्स्टेबल का छुट्टी का एप्लिकेशन वायरल

यूपी के एक पुलिस कॉन्स्टेबल का छुट्टी के लिए अनोखा एप्लीकेशन

Advertisement
pic
9 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2023, 12:34 PM IST)
UP Police Constable writes leave letter to SP
सिपाही द्वारा लिखा गया पत्र (बाएं), सिपाही की सांकेतिक तस्वीर (दाएं)- फोटो (ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की पत्नी ने उसके छुट्टी पर ना आने की वजह से उसका फोन उठाना बंद कर दिया. एक महीने पहले हुई शादी के बाद से कॉन्स्टेबल घर नहीं पहुंचा तो पत्नी नाराज हो गई. जिसके बाद कॉन्स्टेबल ने विभाग को छुट्टी के लिए पत्र लिखकर अपना दर्द बयां किया.

आजतक से जुड़े अमितेश त्रिपाठी के मुताबिक ये मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का है. महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा के पास एक थाना है, नौतनवा. इसी थाने के पीआरबी में तैनात एक कॉन्स्टेबल ने छुट्टी के लिए एसपी को पत्र लिखा है. जिसके बाद छुट्टी का आवेदन पत्र सोशल मीडिया पे तेजी से वायरल हो गया.

रिपोर्ट के मुताबिक कॉन्स्टेबल ने छुट्टी लेने की वजह पत्नी का फोन काटना बताया है. उसने लिखा,

“शादी के बाद घर नहीं जाने पर पत्नी बार-बार फोन काट रही है, कभी कॉल करने पर फोन मां को पकड़ा देती है… इस कारण मुझे छुट्टी चाहिए.”

कॉन्स्टेबल ने लिखा कि एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई है. विदाई के बाद अपनी पत्नी को घर छोड़कर उसने ड्यूटी ज्वाइन कर ली. जिसके बाद से उसे छुट्टी नहीं मिल रही है. कॉन्स्टेबल के मुताबिक उसने अपनी पत्नी से वादा किया था कि भतीजे के जन्मदिन पर वो घर जरूर आएगा. अपने पत्र में सिपाही ने एडिशनल एसपी से सात दिन की छुट्टी मांगी.  

कितने दिन की छुट्टी मिली?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक छुट्टी के लिए अनोखा पत्र लिखने वाला सिपाही मऊ जिले का रहने वाला है. और 2016 बैच का है. पत्नी के नाराज होने की बात कहकर उसने अपने भतीजे के जन्मदिन पर सात दिन की छुट्टी मांगी. छुट्टी मंजूर हो गई है. लेकिन केवल पांच दिन की. सिपाही की छुट्टी दस जनवरी से शुरू होगी.

सिपाही की छुट्टी की एप्लिकेशन वायरल होने पर एडिशनल एसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनकी जरूरत के मुताबिक छुट्टी दी जाती है. ये भी देखा जाता है कि किसी के छुट्टी के चलते शांति व्यवस्था में कोई दिक्कत न पैदा हो. 

पाकिस्तान में आटे के लिए लड़ते लोगों की वीडियो वायरल, कीमत दिमाग भन्ना देगी!

Advertisement

Advertisement

()