The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP: lucknow man climbing a tree and demand to meet cm yogi adityanath

मुजफ्फरनगर से निकला लखनऊ में पेड़ पर चढ़ा, गले में फंदा डालकर बोला, 'योगी से मिलाओ नहीं तो... '

जब वादा मिला, तब जाकर बंदा पीपल से नीचे उतरा

Advertisement
Lucknow man climbing on tree
सुबह-सुबह पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति योगी से मिलने की जिद करने लगा | फोटो: आजतक
pic
अभय शर्मा
4 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 4 नवंबर 2022, 11:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow). सुबह का समय, गौतमपल्ली थाने के आसपास रोज की तरह ही चहल-पहल, नजारा वैसा ही जैसा हर गैर छुट्टी वाले दिन होता है. कामकाजी लोग अपने दफ्तर जाने की जल्दी में. सुबह 8 बजे के आसपास थाने की बगल में मौजूद पीपल के पेड़ के नीचे एक लंबी-चौड़ी कद-काठी वाला आदमी आता है. गुलाबी रंग का कुर्ता-पायजामा पहने और सिर पर बंधा गमछा. महाशय ने थोड़ी देर इधर-उधर देखा और फिर पेड़ पर चढ़ गए.

यहां तक सब ठीक था. लेकिन, पेड़ पर चढ़ने के बाद इन्होंने ऐसा तमाशा मचाया कि दफ्तरों की ओर भागते लोगों के कदम भी पीपल के पास ठहरने लगे. चंद मिनटों में नेता की रैली जैसी भीड़ इकट्ठी हो गई. बगल में ही थाना था तो सिपाही, दरोगा और फिर थानेदार भी मौके पर पहुंच गए. नीचे आने की विनती की जाने लगी.

चढ़ने के बाद क्या बोला?

आजतक से जुड़े समर्थ श्रीवास्तव के मुताबिक पेड़ पर चढ़ने के बाद इस शख्स ने अपने गले में फांसी का फंदा डाल लिया. और जिद करने लगा कि उसको सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलना है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स को समझाने की कोशिश की लेकिन वह पेड़ से उतरने के लिए राजी नहीं हुआ.

कुछ देर बाद वो ऊपर से पर्चे लिख-लिखकर फेंकने लगा.

पर्चे में लिखा था,

Image embed

फिर नीचे कैसे उतरा?

इस शख्स का ये भी कहना था कि अगर उसको पेड़ से उतरने के लिए कोई मजबूर करेगा तो वह फांसी के फंदे पर झूल जाएगा और अपनी जान दे देगा. तकरीबन 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. आखिरकार, थक हार कर लखनऊ पुलिस को सीएम योगी से मिलवाने का आश्वासन देना पड़ा, तब वो पेड़ से नीचे उतरा. पुलिस के मुताबिक पीपल पर चढ़े व्यक्ति का नाम कल्लू है, जो मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

वीडियो: लखनऊ में पुलिसवाले को सड़क पर क्यों पीट दिया?

Advertisement

Advertisement

()