The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP High Tension Wire Falls on House Injures Multiple Individuals

कन्नौज में गिरा हाइटेंशन तार, कई घरों में दौड़ा करंट, एक ही परिवार के 20 लोग चपेट में!

Kannauj जिले में कई लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए. करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के 20 से अधिक लोग घायल हो गए.

Advertisement
pic
19 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 19 सितंबर 2024, 10:37 AM IST)
UP, Kannauj, High tension wire
कन्नौज में हाई टेंशन तार की चपेट में आए कई लोग (फोटो: आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले (Kannauj) में कई लोग हाईटेंशन तार (High tension wire fall) की चपेट में आ गए. 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूट कर कई घरों पर गिर गई. जिससे इलाके के कई घरों में करंट दौड़ गया. करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के 20 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

इंडिया टुडे से जुड़े नीरज श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक मामला कन्नौज के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सीमांत नगर मोहल्ले का है. जहां हाइटेंशन लाइन कई घरों पर टूट कर गिर गई. इलाके के लोगों के मुताबिक हादसा बारिश और तेज हवा की वजह से हुआ. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक जैसे ही बारिश बंद हुई वैसे ही 11000 हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिर पड़ा और तेज आग के शोले छूटने लगे.

ये भी पढ़ें: जगन्नाथ यात्रा का रथ बिजली की तार से अड़ा, 6 लोग तड़प कर मरे, 15 बुरी तरह झुलसे

इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. काफी देर तक इन तारों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ती रही. जिससे इलाके के कई लोग इस करंट के चपेट में आ गए. आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. 

मोहल्ले में रहने वाले शानू खान ने बताया,

“हम लोग बैठे हुए थे. लेकिन जैसे ही बारिश बंद हुई, वैसे ही एकदम आग उठी और करंट दौड़ने लगा. हम लोग बाहर की तरफ भागे तो भी करंट लगा. जिससे हम लोग फिर अंदर भाग आए. हमारे एक भाई मार्केट से आए थे. वो जैसे ही अंदर गए, वो भी चिपक गए. ”

वहीं एक और प्रत्यक्षदर्शी घटना की जानकारी देते हुए कहा,

“11000 की लाइन का तार टूटकर गिर गया. जिसके बाद आग के बड़े बड़े गोले निकलने लगे. इस दौरान हमारे बच्चे घर में बैठे हुए थे. वो सभी लोग चिपक गए. हमलोग इधर उधर भागने लगे. ये 11 हजार वाले तार को हमारे घर के पास से हटाए जाए. अगर नहीं हटाए जाएंगे तो हम धरना देंगे. ”

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक एसडीओ गुरसहायगंज ब्रजेश कुमार सरोज ने बताया कि  बिजली लाइन पहले से निकली है. उसके बाद लोगों ने तार के नीचे घर बना लिए हैं. जिस वजह से ये हादसा हुआ है.  घटना के संबंध में SDO ने जांच के आदेश दिए गए हैं. 

वीडियो: आंध्र प्रदेश में स्कूल जा रहे छात्रों पर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से एक की मौत

Advertisement

Advertisement

()