दो बहनें परीक्षा देने मायके आईं, दोनों के पति घर पर थे, दोनों प्रेमियों के साथ चली गईं!
दोनों के पति साथ में आगरा से बांदा परीक्षा दिलाने आए थे

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का बांदा (Banda) जिला. यहां एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दो शादीशुदा सगी बहनें अपने मायके आई हुई थीं. आरोप है कि इसी दौरान दोनों अपने-अपने प्रेमियों के साथ चली गईं. इन दोनों के पतियों ने उन्हें काफी ढूंढा, नहीं मिलीं तो जाकर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
यूपी तक से जुड़े सिद्दार्थ गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला बांदा की शहर कोतवाली का है. 30 जनवरी को यहां आगरा के रहने वाले दो व्यक्ति अपनी-अपनी पत्नियों को बांदा लेकर आए थे. ये दोनों महिलाएं सगी बहनें हैं और दोनों बांदा के ही जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हैं. दोनों की ही शादी आगरा में हुई है. पुलिस के मुताबिक दोनों बहनों की परीक्षा शहर में हो रही थी, इसलिए वो अपने पतियों के साथ बांदा शहर में ही एक रिश्तेदार के यहां रूकी हुई थीं.
'फोन ट्रेश करके पता किया जाए'यूपी तक की खबर के मुताबिक पतियों का कहना है कि 31 जनवरी की रात दोनों बहनों से उनके गांव के दो लोग मिलने आए और बहला-फुसला कर कहीं ले गए. खोजबीन करने पर भी दोनों नहीं मिलीं. पतियों के मुताबिक दोनो महिलाएं अपने साथ अपना-अपना मोबाइल फोन भी ले गई हैं. पतियों ने पुलिस से मांग की है कि वो फोन ट्रेश करके उनकी पत्नियों का पता लगाए.
बांदा की शहर कोतवाली के SHO श्याम बाबू शुक्ला ने यूपी तक को बताया कि एक शिकायत मिली थी जिसमें दो शादीशुदा महिलाएं लापता हो गई हैं. उनके पतियों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है. SHO के मुताबिक महिलाएं जसपुरा क्षेत्र की रहने वाली हैं और उनकी शादी आगरा जिले में हुई थी. दोनों ही बांदा पेपर देने आई हुई थीं. उन्होंने आगे बताया कि मामले में केस दर्ज करके महिलाओं के फोन ट्रेश करने की कोशिश की जा रही है, जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा.
वीडियो: सिद्दीकी कप्पन ने 28 महीने बाद यूपी की जेल से बाहर आते ही आरोपों और जेलर पर क्या कहा?

.webp?width=60)

