उत्तरप्रदेश में एक जगह है कैराना. मीडिया में खबरें आईं तो दुनिया को बताया गया कियहां से हिंदू परिवार पलायन कर गए वजह मुसलमान थे. वहां पहुंचे देश के गृह मंत्री.राजनाथ सिंह. बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे. राजनाथ सिंह नेकहा. क्या हालात हो गए हैं यहां. इस जगह मां-बहनों की इज्जत लूटी जा रही है. लोगोंको फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है. दिन सोमवार का था. गृह मंत्री ने कहा यूपीमें बीजेपी की सरकार आने पर ऐसे सभी मामलों में कार्रवाई होगी. इंडियन एक्सप्रेस नेअपनी खबर में लिखा कि उन्होंने कहा है. 'जो लोग गुंडागर्दी कर लोगों में दशहत पैदाकर रहे हैं, हम देखेंगे कि उन्होंने कितना मां का दूध पिया है.' ये भी कहे किकेंद्र में बीजेपी सरकार है लेकिन जब तक राज्य में नहीं है, आप लोगों का कुछ भलाहोना-जाना नहीं है. ये भी बोले कि इस प्रदेश में नियम कानून रह नहीं गए हैं. लोगोंपर फर्जी मुकदमे होते हैं. भाजपा की सरकार बनी तो जांच कराएंगे. लोगों पर दर्जमुकदमे वापस कराए जाएंगे. वैसे इसके पहले कैराना से बीजेपी सांसद हुकुम सिंह भीरैली में बोले थे. उनने कहा मुसलमानों के कारण हिंदू परिवार पलायन करने को मजबूरहैं और इसी कारण इस इलाके में बीजेपी ने नारा दिया है- ‘मां बहनों की शान में,बीजेपी मैदान में.’