उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी की अखिलेश के साथ तस्वीर वायरल, सपा ने 'BJP का सदस्य' बताया
सपा ने भी एक तस्वीर शेयर कर आरोप लगाया कि सदाकत खान BJP की पूर्व विधायक नीलम करवरिया के पति के साथ दिख रहा है.
.webp?width=210)
उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder case) के बाद से रोज कोई न कोई खुलासा हो रहा है. हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान (Sadakat Khan) की एक तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही है. तस्वीर में सदाकत खान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ नजर आ रहा है. तस्वीर सामने आने के बाद से सपा और भाजपा के नेता अपने-अपने पक्ष सामने ला रहे हैं. तस्वीर के बारे में पूछे जाने पर शिवपाल यादव बचते नजर आए. वहीं बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उमेश पाल की हत्या सपा ने कराई है.
आजतक से जुड़े अभिषेक मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी नेता और यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि जो बातें अखिलेश यादव सदन में कहते थे उनका वो जवाब दें. उन्होंने कहा,
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आगे कहा कि बीजेपी ने हमेशा यह बात कही है कि समाजवादी पार्टी अपराधियों और माफियाओं का साथ देती है. यह फोटो इस बात की गवाह है कि कौन माफियाओं का साथ देता है. उन्होंने बताया,
समाजवादी पार्टी की तरफ से सफाई आईअखिलेश यादव के साथ वायरल तस्वीर जारी होने के बाद समाजवादी पार्टी की तरफ से भी सफाई आई. सपा के मीडिया सेल ने ट्वीट कर लिखा,
सपा के मीडिया सेल की तरफ से आगे कहा गया,
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सदाकत खान माफिया अतीक अहमद के परिवार का करीबी है. अखिलेश के साथ सदाकत की तस्वीर वायरल होने के बाद यूपी की सियासत एक बार फिर गरमा गई है.
मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल रची गई साजिशसदाकत को यूपी STF ने गिरफ्तार कर लिया है. वो भागने की कोशिश में एक डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया था. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि सदाकत गाजीपुर के गहमर के बारा इलाके का रहने वाला है. उसने प्रयागराज में रहकर LLB की पढ़ाई की है. वो हाई कोर्ट में वकालत भी करता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उमेश पाल हत्याकांड की साजिश सदाकत की ही थी. आजतक ने बताया कि साजिश मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के कमरा नंबर 36 में रची गई थी. इस हत्याकांड के शूटर गुलाम ने सदाकत के साथ मिलकर पूरा प्लान बनाया था.
वीडियो: अखिलेश यादव ने उमेश पाल हत्याकांड पर मायावती के आरोप और CM योगी पर क्या कहा?

.webp?width=60)

