The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ukraine president Volodymyr Zelenskyy regret for hot talk with donald trump white house

डॉनल्ड ट्रंप से हुई बहस पर जताया अफसोस, रूस से युद्ध विराम पर बातचीत को तैयार जेलेंस्की

Ukraine के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy कहा कि 28 फरवरी को वाशिंगटन में White House में उनकी और Donald Trump की बैठक उस तरह नहीं हुई जैसी होनी चाहिए थी. यह अफसोस की बात है कि यह इस तरह हुआ. लेकिन अब समय आ गया है कि चीजों को सही किया जाए.

Advertisement
Zelenskyy trump white house talk russia ukraine
जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ हुई बहस पर अफसोस जताया है. (Reuters)
pic
आनंद कुमार
5 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 08:00 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के साथ हुई बहस पर अफसोस जताया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप के साथ उनकी बैठक उस तरह नहीं हुई जैसी होनी चाहिए थी. साथ ही उन्होंने शांति के लिए बातचीत की मेज पर आने पर सहमति जताई है.

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 

Image embed

उन्होंने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन तेजी से काम करने के लिए तैयार है. शुरुआती फेज में कैदियों की रिहाई, मिसाइलों, लंबी दूरी के ड्रोन आदि से ऊर्जा और दूसरे नागरिक बुनियादी ढांचे पर एयर स्ट्राइक पर रोक और समुद्र में तत्काल संघर्ष विराम शामिल हो सकते हैं, बशर्ते रूस भी ऐसा करे. 

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, 

Image embed

जेलेंस्की ने कहा कि 28 फरवरी को वाशिंगटन में वॉइट हाउस में उनकी और ट्रंप की बैठक उस तरह नहीं हुई जैसी होनी चाहिए थी. यह अफसोस की बात है कि यह इस तरह हुआ. लेकिन अब समय आ गया है कि चीजों को सही किया जाए. वे (जेलेंस्की) चाहते हैं कि भविष्य में सहयोग और संवाद रचनात्मक तरीके से हो.

Image embed

ये भी पढ़ें - ट्रंप ने यूक्रेन को मिलने वाली अमेरिकी मदद रोक दी, वॉइट हाउस में हुई बहस का असर दिखा

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन खनिज और सुरक्षा समझौते के बारे में किसी भी समय और किसी भी सुविधाजनक प्रारूप में हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि वो इस समझौते को ठोस सुरक्षा गारंटी की दिशा में एक कदम के रूप में देखते हैं. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रभावी रूप से काम करेगा.

वीडियो: ट्रंप और जेलेंस्की की बहस का पूरा वीडियो देखिए, कहां से शुरू हुआ था विवाद?

Advertisement

Advertisement

()