रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाते हुए वंश और मोनू भूल गए वहां ट्रेन भी आती है
एक बीटेक कर रहा था और एक सेल्समैन की नौकरी करता था.
.webp?width=210)
वीडियो बनाने की सनक दो युवकों की जान ले बैठी. घटना देश की राजधानी दिल्ली की है. 23 साल का वंश शर्मा और 20 साल का मोनू रेलवे ट्रैक पर वीडियो बना रहे थे. दोनों इतने मगन थे कि ये भी भूल गए रेलवे ट्रैक पर ट्रेन भी आती है. वीडियो बनाते हुए वे ट्रेन की चपेट में आए और मारे गए. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक घटनास्थल से मृतकों के मोबाइल फोन मिले हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 22 फरवरी के दिन हुई थी. यहां के शाहदरा इलाके के कांति नगर फ्लाईओवर के पास ये दो युवक रेलवे ट्रैक पर वीडियो बनाने गए थे. उसी वक्त ट्रैक पर ट्रेन आ गई और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए.
रिपोर्ट के मुताबिक वंश शर्मा बीटेक छात्र था. वहीं मोनू एक दुकान में सेल्समैन का काम करता था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोनों कांति नगर एक्सटेंशन के रहने वाले थे. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने कहा कि शवों को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है.
पुलिस ने आगे बताया,
पुलिस ने आगे कहा कि मामले की जांच चल रही है.
तेलंगाना में युवक हुआ था गंभीर रूप से घायलरेलवे ट्रैक पर वीडियो शूट करने का क्रेज़ इससे पहले भी कई लोगों के लिए घातक साबित हो चुका है. इस कड़ी में सितंबर 2022 में तेलंगाना में घटी एक घटना काफी चर्चा में रही थी. वहां रेलवे ट्रैक पर इंस्टाग्राम रील बना रहा एक लड़का बुरी तरह घायल हुआ था. घटना हनुमाकोंडा जिले में घटी थी. 4 सितंबर, 2022 को 17 साल का अक्षय राज रील वीडियो बनाने के लिए काजीपेट रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा था. वीडियो देख कर पता चलता है कि लड़का रेलवे पटरी के ठीक बगल में पैदल चल रहा है. पीछे से काफी स्पीड से ट्रेन आती है जिससे टकराते हुए वो उसी जगह गिर पड़ता है. वीडियो में वो बुरी तरह घायल नजर आ रहा है.
साल 2018 में हैदराबाद से एक ऐसी ही घटना सामने आई थी. एक युवक तेज आती ट्रेन के सामने सेल्फी वीडियो बना रहा था. ट्रेन से टकराने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया था. टिकटॉक या रील वीडियो बनाते हुए ऐसी कई घटनाएं इससे पहले भी सामने आई हैं. रेलवे विभाग भी अपनी तरफ से चेतावनी जारी करता रहता है कि रेल ट्रैक पर इस तरीके से वीडियो ना बनाएं.
वीडियो: पुलिस पहुंची तो 3 साल बाद घर से निकली महिला, पति के साथ तो बहुत बुरा हुआ

.webp?width=60)

