The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • two kanpur police constables allegedly molested a woman

नशे में थे कॉन्सटेबल, घर में घुसे तो महिला ने थप्पड़-थप्पड़ पीटा, यौन उत्पीड़न की बात कही

यूपी के कानपुर का मामला. दोनों आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

Advertisement
pic
4 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 4 जनवरी 2023, 09:58 PM IST)
two kanpur police constables allegedly molested woman
एक आरोपी सिपाही को महिला ने पकड़ लिया था (स्क्रीनशॉट: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कानपुर पुलिस (Kanpur Police) के दो हेड कॉन्स्टेबलों पर एक महिला के यौन उत्पीड़न (molestation) का आरोप लगा है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोनों आरोपी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है. आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने महिला के घर में घुसकर उसका यौन उत्पीड़न किया. जब महिला आरोपियों को धक्का देकर भागने लगी, तब उसका पीछा भी किया.

नशे में थे आरोपी!

आजतक के सिमर चावला की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र के लालपुर चौराहे की है. यहां सब्जी बेचने वाले व्यक्ति का परिवार रहता है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार, 3 जनवरी को लालपुर चौराहे पर नशेबाजी की सूचना पर पुलिस की गाड़ी पहुंची थी. पुलिस की गाड़ी देखकर वहां से नशेबाज युवक फरार हो गए. कुछ देर बाद गाड़ी से आए दो सिपाही सब्जी बेचने वाले व्यक्ति के घर में घुस गए. बताया जा रहा है कि दोनों सिपाही खुद नशे में थे. 

जानकारी के मुताबिक, दरवाजा महिला के पति ने खोला था. सिपाही महिला के पति को पीछे धकेलकर घर के अंदर घुस आए थे. आरोप है कि घर में घुसकर दोनों सिपाही महिला का यौन उत्पीड़न करने लगे. महिला जब वहां से भागने लगी, तो उसका हाथ पकड़ कर खींचा. महिला के चीखने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए. इससे घबराए सिपाही भागने लगे. इस दौरान महिला ने गाड़ी में ही एक सिपाही का कॉलर पकड़ लिया. 

woman beating a kanpur policeman
(वीडियो का स्क्रीनशॉट: आजतक)
आरोपी को पीटा

महिला ने आरोपी सिपाही को थप्पड़ जड़े. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में महिला कह रही है, 'क्या समझा था इसने मुझको.' घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से एप्लिकेशन लेकर मुकदमा दर्ज किया.

साउथ कानपुर की ADCP अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी सिपाहियों के नाम हेड कॉन्स्टेबल हरिओम और हेड कॉन्स्टेबल सुशांत हैं. दोनों ही आरोपी पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई है. मामले की जांच जारी है. आरोपी हेड कॉन्स्टेबलों को सस्पेंड कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- VIDEO: क्या बेगूसराय पुलिस ने दुकान में घुसकर लकड़ी चुरा ली?

वीडियो: पटना में BSSC छात्रों के पिटने के वीडियो वायरल, पुलिस ने क्यों चलाईं लाठी?

Advertisement

Advertisement

()