दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को पकड़ा. दोनों बदमाश थे. दोनों नेसुपारी ली थी. सुपारी का पान से कोई संबंध नहीं. सुपारी कांग्रेस नेता की हत्या कीली थी. उन बदमाशों को को उलटाया-पलटाया गया तो कुछ बातें सामने आईं. चौंकाने वालीबात यह निकली कि एक आरोपी ने तो मर्डर के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी ली, लेकिनदूसरा जो था वो सिर्फ 5 हजार रुपये में राजी हो गया था. भाई इत्ते में सस्ता वालास्मार्ट फोन नहीं आता. वारदात 25 अगस्त को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के नेता संतोषकुमार त्रिपाठी के साथ हुई. उन पर गोली चलाई गई थी. त्रिपाठी उत्तर प्रदेश की एकसीट से विधायकी भी लड़े थे. तब से आरोपी फरार थे. क्राइम ब्रांच को दोनों को तलाश हीरही थी. कि मुखबिर से खबर मिली. डीसीपी भीष्म सिंह की अगुआई में पुलिस ने पकड़ लिया.लालकिले के पास से दोनों पकड़ाए गए हैं. इनके नाम जोगिंदर कुमार और जीतू कुमार है.जोगिंदर पर 100 केस दर्ज हैं.रिश्तेदार ने इसे भी सतायाआरोपियों से पूछे तो पता लगा कि उनको दशरथ मिश्रा ने सुपारी दी थी. ये आदमी कौन हैआप नहीं जानते. लेकिन आगे जो जानेंगे उसे सुनकर आपकी मार्कशीट खौल जाएगी. दशरथ,संतोष त्रिपाठी का रिश्तेदार है. संतोष की ही ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था.उसको पूरे स्टाफ के सामने बेइज्जत करके नौकरी से निकाला था. उसी का बदला लेने केलिए उसने जोगिंदर को संतोष का मर्डर करने के लिए पांच लाख रुपये दिए थे. जोगिंदर नेदिमाग चलाया. पांच हजार रुपये दिए. जीतू को भी साजिश में शामिल कर लिया. जब मारनेगए तो जीतू स्कूटर चला रहा था. जोगिंदर ने गोली चलाई. उस हमले में संतोष की जानबाल-बाल बची थी.