चोरी से पहले अंसारी, तारिक दरगाह पर मत्था टेकते थे, पुलिस ने मत्था टेकते-टेकते उठा लिया
चोरी करने की क्रोनोलॉजी, पुलिस ने पता लगा ली

बचपन में सिखाया जाता था कि कोई भी शुभ काम करने से पहले भगवान को याद करना चाहिए. बड़ा एग्जाम हो या कोई जॉब इंटरव्यू, लोग मंदिर या दरगाह पर जाकर माथा टेकते हैं. लेकिन दिल्ली के दो बदमाश 'चोरी' करने से पहले माथा टेकते हैं (Delhi Theft Accused Arrested). दोनों आरोपियों ने खुद पुलिस को बताया कि जब भी चोरी या फिर लूट करनी होती थी, उसके पहले वो दरगाह पर जाकर माथा टेका करते थे. फिर क्राइम करते थे. सोचा होगा कि ऊपर वाले की कृपा रही तो पकड़े नहीं जाएंगे. गलत सोचा.
दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है. उनके पास बंदूक, कुछ जिंदा कारतूस और चोरी की मारुति वैन मिली है.
कैसे पकड़े गए?आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर के जरिए इन बदमाशों के बारे में पता चला. उसी आधार पर जाल बिछाया गया. 7 जनवरी को तिमारपुर थाना के ASI संजीव कुमार को सूचना मिली थी कि दो बदमाश गाड़ी चोरी करने की नीयत से वजीराबाद इलाके में आने वाले हैं.
पुलिस टीम वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे पहुंची और उनका इंतजार किया. पुलिस ने बताया कि कुछ ही देर बाद दोनों युवक मारुति वैन से वहां पहुंच गए. गाड़ी से उतरकर दोनों वहां पर मौजूद नौ गज पीर दरगाह की ओर गए और माथा टेका. तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. तलाशी के दौरान उनके पास से एक ऑटोमैटिक गन और 6 जिंदा कारतूस मिले. जब उनसे मारुति वैन के कागज मांगे तो पता चला कि वो गाड़ी भी चोरी की है. पुलिस के मुताबिक, मारुति वैन इनकी गैंग के सदस्य ने दिल्ली के पंजाबी बाग से चुराई थी.
आरोपियों की पहचान 19 साल के गुलजार अहमद अंसारी और 22 साल के मोहम्मद तारिक के तौर पर हुई है. दिल्ली में हुई कई चैन स्नेचिंग और वाहन चोरी की घटनाओं में इन दोनों का हाथ है.
पुलिस पूछताछ में क्या बताया?आरोपियों ने बताया कि वो गन उन्होंने 20 हजार रुपए में करीब दो महीने पहले खरीदी थी. गन बेचने वाले का नाम हाफिज बताया, जो खजूरी खास भजनपुरा इलाके का रहने वाला है. वो चोरी और लूट की वारदात में इसी गन का इस्तेमाल करते थे. दोनों के पास एक मास्टर चाभी है, जिसकी मदद से वो गाड़ियां चोरी करते हैं. दोनों ने कबूला कि उनके दो और साथी हैं. हिलाल और संजय.
पुलिस उन्हें पकड़ने भी पहुंची, लेकिन वो दोनों फरार हो गए थे. दोनों से पूछताछ में बाकी साथियों की और डीटेल निकाली जा रही है.
वीडियो: दिल्ली कंझावला एक्सीडेंट में स्कूटी पर बैठी दूसरी लड़की क्यों चुप थी, क्यों भागी, सब सामने आया!

