तुर्की में भारत के 10 नागरिक फंसे, एक लापता, विदेश मंत्रालय ने और क्या बताया?
तुर्की और सीरिया में भूकंप के चलते 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
.webp?width=210)
तुर्की और सीरिया में भूकंप (Turkey Syria Earthquake) से मरने वालों की संख्या 11,000 से भी ज्यादा हो गई है. तुर्की की सरकार ने देश के 10 राज्यों में अगले तीन महीने के लिए इमरजेंसी लगा दी है. इधर भारत सरकार ने बताया है कि एक भारतीय नागरिक लापता है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय नागरिक तुर्की की यात्रा पर गया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि तुर्की के दूरदराज हिस्सों में 10 भारतीय फंसे हुए हैं. मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी कि फिलहाल तुर्की में 3000 भारतीय नागरिक मौजूद हैं. जानकारी देते हुए मंत्रालय के सेक्रेटरी संजय वर्मा ने बताया,
‘ऑपरेशन दोस्त’ चला रहा है भारततुर्की में भूकंप की त्रासदी के बाद से दुनिया के कई देश मदद पहुंचा रहे हैं. भारत ने तुर्की की मदद के लिए ‘ऑपरेशन दोस्त’ की शुरुआत की है. इसकी जानकारी देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया,
तुर्की में साढ़े 8 हजार लोगों की मौततुर्की और सीरिया में आए भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. अब तक दोनों देशों में 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. भूकंप से ढही इमारतों के मलबों से लाशों का निकलना जारी है.
भूकंप की वजह से तुर्की में अब तक 8574 लोग मारे गए हैं. 34 हजार 810 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं, सीरिया में भूकंप ने 2530 लोगों की जान ली है. सीरिया में 2600 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
उधर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने आशंका जताई है कि इस आपदा में मरने वालों की संख्या 20 हजार के पार जा सकती है. इसमें बड़ी संख्या बच्चों की हो सकती है. वहीं यूनाइटेड नेशंस (UN) ने कहा है कि सीरिया में भूकंप से लगभग 30 लाख रिफ्यूजी भी प्रभावित हुए हैं.
वीडियो: दुनियादारी: तुर्किए और सीरिया में भूकंप से भारत को क्या सीखने की ज़रूरत है?

.webp?width=60)

