बीच मैच में टीम की इफ्तारी के लिए ट्यूनीशिया के गोलकीपर ने बड़ी मासूम चीटिंग की
ऐसा तो बच्चे भी नहीं करते यार!
Advertisement

ये ट्यूनीशिया की फुटबॉल वर्ल्ड कप टीम है. वर्ल्ड कप अभी शुरू नहीं हुआ है. 14 जून को मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच पहला मैच खेला जाएगा (फोटो: रॉयटर्स)
Quick AI Highlights
Click here to view more
14 जून, 2018. इस तारीख से रूस में फुटबॉल वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है. पहला मैच है मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच. उससे पहले फ्रेंडली मैच हो रहे हैं. इन्हीं फ्रेंडली मैचों से एक बड़ी मासूम खबर आई है. कि इंसान भूख के लिए क्या नहीं करता. जैसे ट्यूनीशिया के फुटबॉलर्स ने किया. हुआ यूं कि उनका मैच चल रहा था. रमजान की वजह से FIFA मैच का प्रोग्राम तो नहीं बदलेगा. मैच तो होने ही थे. उधर खिलाड़ियों ने रोज़ा रखा हुआ था. दिनभर भूखे. पानी की एक बूंद भी नहीं. ऐसे में ही खिलाड़ी मैच खेलने गए. इस बीच शाम ढल गई. शाम का मतलब इफ़्तार का टाइम. मैच खेलते हुए इफ़्तार कैसे करें? उसके लिए तो मैच खत्म होने की राह देखनी होगी. जबकि मैच खेलते हुए तो कितनी एनर्जी चाहिए होती है. बिना खाए-पिए एनर्जी कैसे आए? तो इसके लिए खिलाड़ियों ने एक प्लानिंग बनाई.
गोलकीपर ने ऐसा नाटक किया मानो एकाएक बीमार हो गए हैं
28 मई को पुर्तगाल और ट्यूनिशिया के बीच मैच चल रहा था. उसी दौरान ये वाकया हुआ. गोलकीपर मोएज हसन ने एकाएक यूं दिखाया मानो वो बीमार महसूस कर रहे हों. कि इंजरी हो गई है. फटाफट मेडिकल टीम उनके पास पहुंची. खेल रुक गया. इतनी देर में ट्यूनीशिया के बाकी सारे खिलाड़ी भागकर साइड में चले गए. और फटाफट इफ़्तार का नाश्ता करने लगे. थोड़ा पानी पिया. थोड़े खजूर खाए. और फिर वापस खेलने आ गए.
ये भी पढ़ें: फुटबॉल कैप्टन क्षेत्री ने ऐसा क्या बोला कि कोहली, रैना सब उन पर जान छिड़क रहे हैं बीच मैच में एक प्लेयर ने किया विरोधी प्लेयर का यौन शोषण क्रिकेट की जानकारी, कितनी है तुम्हारी? एक दिन में सबसे ज़्यादा रन तब मारे गए थे, जब फटाफट क्रिकेट का नामोनिशान भी नहीं था मैंने पुच्छल तारा देखा है और मैंने द्रविड़ को ज़मीन पर अपनी टोपी पटकते देखा है
IPL 2018 की सबसे बड़ी खोज साबित होगा 22 साल का ये लड़का
खाकर आए और मैच ड्रॉ करा लिया इसके पहले तक मैच में पुर्तगाल के खाते में दो गोल थे. ट्यूनिशिया के पास एक ही गोल था. खाने-पीने के बाद उनमें ऐसी जान आई कि छह मिनट बाद ही उन्होंने दूसरा गोल दाग दिया. बराबरी पर आ गए. फिर बाकी के पूरे मैच में पुर्तगाल लीड नहीं ले सका. मैच 2-2 पर ड्रॉ हो गया.National players of #Tunisia football team are playing friendlies while fasting. So, whenever the time of #iftar approach, Goalie pretends to get injured , so entire team can quickly have dates and water 😂😂 #JustMuslimThing #Ramadanhttps://t.co/qZTpEYGOMe
— M Reyaz (@journalistreyaz) June 3, 2018
दूसरे मैच में भी वही ड्रामा फिर आया 1 जून का मैच. तुर्की के खिलाफ. खेल के दौरान फिर हसन ने पुराना ड्रामा किया. अपनी पीठ के बल मैदान पर लेट गए. मेडिकल टीम उनके पास पहुंची. इतनी देर में उनकी टीम के बाकी खिलाड़ी साइड पर पहुंचकर खाने-पीने में जुट गए थे. और ये मैच भी 2-2 की बराबरी पर छूटा.This is how the Tunisian National team break their fast during matches. Smart move 😂#Tunisia #worldcup2018 #ramadan pic.twitter.com/M1eDOgbd7o
— Footballnus (@footballnus) June 3, 2018
18 मैच को ट्यूनीशिया का पहला वर्ल्ड कप मैच है ट्यूनीशिया को ये ड्रामा करने की और जरूरत नहीं पड़ेगी. वर्ल्ड कप में उसका पहला मैच 18 मई को है. इंग्लैंड के खिलाफ. तब तक रमजान खत्म हो चुका होगा. 16 या 17 जून को ईद है. उसके बाद कोई रोज़ा नहीं. करीब 12 साल बाद ट्यूनीशिया फुटबॉल वर्ल्ड कप खेल रहा है. और अच्छा खेल रहा है. क्वॉलिफाइंग राउंड में ट्यूनीशिया ने काफी अच्छा खेला. एक भी मैच नहीं हारे. पिछले बार की चैंपियन जर्मनी का पहला मैच 17 जून को है. मैक्सिको के साथ. वर्ल्ड कप का फाइनल 15 जुलाई को खेला जाएगा.OFF BAYERN
🇹🇳Tunisian National team has played the last two friendlies while fasting. So, whenever the time comes to break Fast. The players have an agreement that the GK would go down so they can get a moment to drink some water and get something to eat #Ramadan #tunisia pic.twitter.com/buMPxFAfn3 — Bayern Munich Fans (@FansOfBayernFC) June 3, 2018
Fun fact: Tunisian National team has played the last two friendlies while fasting. So, whenever the time comes to break Fast. The players have an agreement that the GK would go down so they can get a moment to drink some water and get something to eat .#Ramadan#tunisiapic.twitter.com/h6nrNHh1Mv
— Yousuf Kröpcke (@YKropcke) June 4, 2018
ये भी पढ़ें: फुटबॉल कैप्टन क्षेत्री ने ऐसा क्या बोला कि कोहली, रैना सब उन पर जान छिड़क रहे हैं बीच मैच में एक प्लेयर ने किया विरोधी प्लेयर का यौन शोषण क्रिकेट की जानकारी, कितनी है तुम्हारी? एक दिन में सबसे ज़्यादा रन तब मारे गए थे, जब फटाफट क्रिकेट का नामोनिशान भी नहीं था मैंने पुच्छल तारा देखा है और मैंने द्रविड़ को ज़मीन पर अपनी टोपी पटकते देखा है
IPL 2018 की सबसे बड़ी खोज साबित होगा 22 साल का ये लड़का

