बालाराजू सोमसेट्टी नाम के एक आदमी ने 24 अक्टूबर को फेसबुक पर एक वीडियो अपलोडकिया. Fastest cashier in the world कैप्शन के साथ. ये दरअसल तंज़ था. ये महिला बहुतधीरे काम कर रहीं थीं. कितना धीरे? ये वीडियो देख आपको पता लग जाएगा. लेकिन देखकरएक बात साफ है ऐसा वो आलस या कामचोरी के कारण नहीं कर रही हैं. फेसबुक पर 12 मिलियनलोग ये वीडियो देख चुके हैं. 88 हजार से ज्यादा लाइक हैं और एक लाख 85 हजार बारशेयर किया जा चुका है ये वीडियो. सबको बड़ा मजा आया. सब खूब हंसे पर वायरल वीडियो केपीछे क्या सच था? इस बारे में कुंदन श्रीवास्तव ने फेसबुक पर लिखा. बताया इन महिलाका नाम प्रेमलता शिंदे है. फरवरी 2017 में ये रिटायर हो रही हैं. बैंक ऑफमहाराष्ट्र पुणे में काम करती हैं. बात ये नहीं है, बात ये है कि ये पैरालाइसिसस्ट्रोक की शिकार हुईं थीं और दो हार्ट अटैक भी इन्होंने झेले हैं. उनके पति नहींहैं और कुंदन के ही दावे के अनुसार उनका बेटा बाहर रहता है. खुद के खर्चे से ही खुदका इलाज कराकर लंबे समय के बाद वो काम पर लौटी हैं, रिटायरमेंट के पहले उनके पासपर्याप्त छुट्टियां थीं कि वो आराम से तनख्वाह उठातीं. लेकिन वो सम्मान के साथ अपनीबची नौकरी पूरी करना चाहती थीं. इसलिए ऑफिस वालों ने उनके लिए एक अलग से काउन्टरलगाया ताकि वो आराम से अपना काम निबटा सकें. लेकिन कुछ लोगों ने बिना पूरी बात जानेइंटरनेट पर उन्हें मजाक बना दिया. एक ऐसे वक़्त में जब इतना कुछ झेलने के बाद कोईअपने काम के लिए इतनी लगन से लगा है, इंटरनेट उनका मजाक उड़ा रहा है. बाकी चीजें आपलोग समझते हैं. बस एक बात है. जाने किसी समझदार आदमी ने कही है या नहीं कही है.जिसने कही हो क्रेडिट उसका. बात कुछ ऐसी है कि जिससे भी मिलिए, भलाई से मिलिए,अच्छा सुलूक कीजिए. आपको पता भी नहीं होगा और अंदर-अंदर वो बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहाहोगा.