The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Trainee plane crashes into temple dome in Rewa district of Madhya Pradesh, pilot dies

पेड़ को छुआ प्लेन, फिर मंदिर से टकराया, धमाके के साथ हो गया क्रैश, पायलट की मौत

ट्रेनी पायलट की हालत नाजुक

Advertisement
pic
6 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 6 जनवरी 2023, 11:15 AM IST)
Trainee plane crashes into temple dome in Rewa district
क्रैश हुए प्लेन का मलबा (फोटो- आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्य प्रदेश के रीवा में एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया. हादसे में पायलट की मौत हो गई है. वहीं एक ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल है. आज तक से रवीश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के उमरी गांव की है. गुरुवार, 5 जनवरी रात साढ़े 11 से 12 बजे के बीच की. एक विमान मंदिर के ऊपरी हिस्से से टकराकर क्रैश हो गया. घटना के बाद घायल पायलट को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

क्रैश प्लेन (फोटो- स्पेशल सोर्स)

रिपोर्ट के मुताबिक घटना में शामिल प्लेन पाल्टन प्रशिक्षण कंपनी का था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोरहटा थाना प्रभारी अवनीश पांडेय ने बताया,

"रीवा हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में बदला जा रहा है. यहां पाल्टन कंपनी कई सालों से विमान प्रशिक्षण कर रही है. इसी कंपनी का प्लेन देर रात क्रैश हुआ है."

फोटो- स्पेशल सोर्स

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उन्हें उमरी गांव के कुर्मियान टोला में प्लेन क्रैश होने की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद एसपी नवनीत भसीन ने डीएसपी उदित मिश्रा, चोरहटा थाना प्रभारी अवनीश पांडेय, गुढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर को घटनास्थल पर भेजा.

madhya pradesh plane crash photos
फोटो- स्पेशल सोर्स

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक क्रैश हुए प्लेन में पायलट कैप्टन विमल कुमार और उनका एक छात्र सोनू यादव थे. कैप्टन विमल कुमार सोनू को रात में प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग दे रहे थे. उसी दौरान ये हादसा हो गया.  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लेन पहले एक पेड़ से छुआ फिर मंदिर के शिखर से जा टकरा गया. इसके बाद प्लेन में जोरदार धमाका हुआ. और उसका मलबा चारों और बिखर गया.

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस (फोटो- स्पेशल सोर्स)

मध्य प्रदेश के रीवा जिले की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

रखवाले: चीता क्रैश में फिर एक पायलट की मौत, सरकार जागेगी कि नहीं?

Advertisement

Advertisement

()