The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • tonk wedding man married with two real sisters together in Rajasthan

दूल्हा देखने गया, लड़की ने रख दी शर्त...मेरी बहन से भी शादी करनी होगी, फिर...

ऐसी शादी आपने देखी नहीं होगी. खबर वायरल है!

Advertisement
tonk one man married two girls in rajasthan
राजस्थान के टोंक जिले में ये शादी हुई है | फोटो: आजतक
pic
अभय शर्मा
15 मई 2023 (अपडेटेड: 15 मई 2023, 03:20 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

एक साथ दो लड़कियों की शादी, वो भी एक लड़के से. ये सुनकर आप कहोगे ऐसा कहां होता है? तो हम कहेंगे ऐसा हुआ है, सच में. ये हुआ है राजस्थान के टोंक जिले में. यहां के हरिओम मीणा ने एक साथ, एक मंडप में दो लड़कियों से शादी की. दोनों सगी बहने हैं. शादी से पहले बाकायदा कार्ड छपे. उनपर पर दुल्हन के नाम वाली जगह पर दोनों बहनों का नाम लिखवाया गया. किसी को कोई नाराजगी नहीं, दोनों बहनों और हरिओम का पूरा परिवार और रिश्तेदार शादी में शामिल हुए. धूमधाम से शादी हुई.

क्यों करनी पड़ी दो लड़कियों से शादी?

आजतक से जुड़े मनोज तिवारी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला टोंक के मोरझाला की झोपड़ियां गांव का है. यहां रहने वाले हरिओम के परिवार के लोग उसके विवाह के लिए लड़की खोज रहे थे. इसी दौरान टोंक के ही सीदड़ा गांव के बाबूलाल मीणा की बड़ी बेटी कांता से रिश्ते की बात चली.

Image embed

कांता को देखने हरिओम का पूरा परिवार सीदड़ा पहुंचा. वहां कांता ने अपने दिल की बात रखते हुए कहा कि उसे अपनी छोटी और मानसिक रूप से कमजोर बहन सुमन से बहुत स्नेह है. वो उसी युवक से शादी करेगी जो दोनों बहनों से एक साथ शादी करने को तैयार होगा.

शर्त सुनकर दूल्हा हैरान, लेकिन फिर…

हरिओम मीणा ने आजतक को बताया कि एक बार तो वो और उसके परिवार वाले ये शर्त सुनकर हैरान रह गए. लेकिन, जब कांता ने कहा कि वो अपनी छोटी बहन सुमन की देखभाल जिंदगी भर करना चाहती है और इसलिए उसे हमेशा अपने साथ रखना चाहती है, तो फिर परिवार ने इस शादी के लिए हामी भर दी.

Image embed

इसके बाद 5 मई को दोनों बहनों की शादी हरिओम के साथ हुई. पूरा परिवार, दोस्त और रिश्तेदार शादी में शामिल हुए. बाकायदा कार्ड छपवाकर बंटवाए गए. वधू के रूप में दोनों बहनों ने विवाह मंडप में हरिओम के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए.

शादी के बाद दुल्हन कांता ने बताया कि वो अपनी छोटी बहन सुमन को साए की तरह अपने साथ रखती आई है. हमेशा से उसका ख्याल उसी ने रखा है. ऐसे में वो नहीं चाहती थीं कि बहन की शादी कहीं और हो, और उसे कोई परेशानी हो. कांता के मुताबिक उसने बीएड तक पढ़ाई की है. जबकि उसकी बहन आठवीं पास है.

वीडियो: सुर्खियां: राजस्थान पहुंचे PM मोदी को अशोक गहलोत ने किससे बचने की सलाह दी?

Advertisement

Advertisement

()