The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • toddler crushed to death by car driven by his grandfather while he was trying to park it

कार चला रहे दादा को नहीं दिखा 2 साल का पोता, हादसे का वीडियो सबक लेने वाला

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कार आगे की तरफ आती है, छोटा बच्चा कार की तरफ बढ़ता है. वहां मौजूद एक और बच्चा कार के लिए जगह बनाने के लिए पास में खड़ी एक खिलौना बाइक को हटाने के लिए बढ़ता है. इतने में कार चालक गाड़ी आगे बढ़ा देता है. उसे इस बात का आभास ही नहीं होता कि छोटा बच्चा कार के बाएं पहिए के नीचे आ गया है.

Advertisement
pic
13 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 09:29 PM IST)
toddler crushed to death by car driven by his grandfather while he was trying to park it
घटना का सीसीटीवी फुटेज. (फोटो- स्क्रीनशॉट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

केरल के कासरगोड जिले में एक व्यक्ति ने कार पार्क करते वक्त गलती से अपने ही परिवार के बच्चे को कुचल दिया. घटना में बच्चे की मौत हो गई (Toddler run over by car in Kerala). इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कार ड्राइवर मृतक बच्चे के दादा हैं. घटना दो-तीन दिन पुरानी जिसका वीडियो अब सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि कैसे पार्किंग के दौरान बुजुर्ग को अपना पोता नजर नहीं आया और उन्होंने अनजाने में उस पर कार चढ़ा दी.  

इंडिया टुडे से जुड़े संवाददाता सगय राज की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 10 नवंबर की है. इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो लगभग 24 सेकेंड का है. इसमें एक बच्चा कार के सामने खड़ा दिखाई दे रहा है. जबकि दूसरा बच्चा, जो कि उम्र में थोड़ा बड़ा प्रतीत हो रहा है, वो कार की पार्किंग के लिए आगे का रास्ता साफ करता दिख रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कार आगे की तरफ आती है, छोटा बच्चा कार की तरफ बढ़ता है. वहां मौजूद एक और बच्चा कार के लिए जगह बनाने के लिए पास में खड़ी एक खिलौना बाइक को हटाने के लिए बढ़ता है. इतने में कार चालक गाड़ी आगे बढ़ा देता है. उसे इस बात का आभास ही नहीं होता कि छोटा बच्चा कार के बाएं पहिए के नीचे आ गया है.

जैसे ही बच्चा कार के पहिए के नीचे आता है, वो रोने लगता है. ये देख दूसरा बच्चा भागता है और कार के नीचे झांक कर देखता है. वो तेजी से चिल्लाता है, और उसे निकालने की कोशिश करता है. इतने में कार चालक को एहसास होता है कि छोटा बच्चा कार के नीचे आ गया है. वो बाहर निकल छोटे बच्चे को अपनी गोद में लेता है. वहां खड़ा एक अन्य शख्स भी मदद के लिए भागता दिख रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना में मरने वाले बच्चे की उम्र दो साल है. उसे तुरंत मेंगलुरु के अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए.

(ये भी पढ़ें: केरल बम ब्लास्ट के आरोपी डोमिनिक मार्टिन को पुलिस 'ब्रिलियंट माइंड' क्यों बता रही?)

वीडियो: केरल ब्लास्ट के बाद हमलों की जिम्मेदारी लेकर इस बंदे ने क्या दावा कर दिया?

Advertisement

Advertisement

()