The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • TMC MLA distributed Blankets in summer, video goes viral west bengal news

चिलचिलाती गर्मी में विधायक का 'पुण्य काम' देखकर लोगों का भेजा भिन्नाट हो गया!

वीडियो देख लोग बोले, "ठंड में ठिठुरते लोगों के बारे में अभी से सोच लिया.."

Advertisement
TMC MLA in Bengal distributed Blankets in summer
कंबल बांटते टीएमसी विधायक. (फोटो- आजतक)
pic
प्रशांत सिंह
20 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023, 07:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मौसम विभाग (IMD) पिछले कई दिनों से हीटवेव को लेकर कई एडवाइजरी कर चुका है. साथ ही हीट स्ट्रोक से बचने के तरीकों के बारे में भी कई बार बताया है. विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में पारा और बढ़ने का अंदेशा जताया है. लेकिन इस बीच एक खबर आई है जो बिना पारा चढ़े भी आपको, या कहें आपके दिमाग को गर्मी दे सकती है. खबर है पश्चिम बंगाल से. यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक विधायक ने भरी गर्मी में गरीबों को कंबल बांट दिए (TMC MLA Distributes Blanket). अब भीषण गर्मी में ये काम करके विधायक को कितना पुण्य मिलेगा ये सूर्य देवता पर छोड़ते हैं. आगे की कहानी हम बताते हैं.

गर्मी में बांट दिए कंबल

मामला पश्चिम बंगाल (West Bengal) के नादिया जिले के करीमपुर इलाके का है. उत्तर भारत के तमाम राज्यों की तरह बंगाल के लोग भी हीटवेव का सामना कर रहे हैं. इसी बीच TMC विधायक विमलेंदु सिंह रॉय को गरीबों को कंबल बांटने की सूझी. उन्होंने कंबल बांटे भी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Embed

आजतक से जुड़े अनुपम मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक जब विधायक विमलेंदु सिंह रॉय से कंबल वितरण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ईद का कार्यक्रम चल रहा था. कार्यक्रम के दौरान वहां कपड़ों के साथ कंबल भी रखे हुए थे. विधायक विमलेंदु ने कहा कि कंबल के साथ कपड़े रखे थे, इसलिए बांट दिए.

सोशल मीडिया पर कंबल बांटने वाले इस पोस्ट पर लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दिए. मुरली मेनन नाम के एक यूजर ने लिखा,

Embed
Embed

एक शख्स ने तो विधायक की दूरगामी सोच के बारे में बात कर दी. मनीकेश नाम के एक शख्स ने लिखा,

Embed
Embed

40 के पार पहुंचा तापमान

वापस मौसम के मिजाज पर आते हैं. देश के कई शहरों में तामपान 40 से 45 डिग्री तक पहुंच गया है. ऐसे में IMD ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया था. इनमें पश्चिम बंगाल समेत उत्तर भारत के कई राज्य शामिल हैं. कई राज्य सरकारों ने हीटवेव के मद्देनजर स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है. किसी-किसी राज्य में तो कुछ दिनों के लिए स्कूल बंद रखने का भी आदेश दिया गया है.

क्या होती है हीटवेव?

अगर किसी स्टेशन का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो जाता है तो वो हीटवेव की कैटेगरी में आता है.

वीडियो: सोशल लिस्ट: लड़की ने कहा, आंटी को फोटो से हटा दो, ट्विटर यूजर्स ने एडिटिंग कर उल्टा मज़े ले लिए

Advertisement

Advertisement

()