The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • TMC leader Mukul Roy son claims that his father is missing Delhi Flight

दिल्ली पहुंच कर क्या बोले मुकुल रॉय? बेटे ने 'लापता' बताया था

क्या बीजेपी में जाने वाले हैं मुकुल रॉय?

Advertisement
pic
18 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 18 अप्रैल 2023, 05:08 PM IST)
TMC leader Mukul Roy goes missing, untraceable, reports say will join BJP
क्या मुकुल रॉय की मानसिक हालत ठीक नहीं है? (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय (Mukul Roy) 'लापता' होने की खबरों के बीच दिल्ली पहुंच गए हैं. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली आकर मुकुल रॉय ने कहा,

“मैं यहां काम से आया हूं. क्या मैं यहां नहीं आ सकता?”

मुकुल रॉय के बेटे ने कहा था कि उनके पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं है. इस लेकर एक रिपोर्टर ने TMC नेता से पूछा कि क्या वो इलाज कराने के लिए दिल्ली आए हैं तो उन्होंने कहा,

"नहीं, नहीं. मैं यहां खास काम से आया हूं. क्या मैं दिल्ली नहीं आ सकता? मैं विधायक हूं... सांसद रहा हूं."

बेटे ने किया था दावा

इससे पहले मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांग्शु रॉय ने दावा किया था कि TMC नेता लापता हो गए हैं. ये भी कहा कि मुकुल रॉय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. सुभ्रांग्शु के मुताबिक सोमवार, 17 अप्रैल की देर शाम से मुकुल रॉय के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा था,

“उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. कुछ पार्टियां मुकुल रॉय के साथ गंदी राजनीति कर रही हैं. वो लापता हैं. कुछ लोग उन्हें लेकर गायब हो गए हैं. मैं उनसे कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रहा हूं. अगर मेरे पिता भाजपा जॉइन कर भी लेते हैं, तो भी सही मानसिक हालत में नहीं कर रहे होंगे. मेरी प्राथमिकता है कि मैं उन्हें वापस लाऊं और उनका इलाज करवाऊं. मेरे परिवार को उनकी हालत के बारे में पता है.”

इधर दिल्ली आने के बाद मुकुल के बीजेपी में जाने की अफवाहें उड़ने लगी हैं. आजतक से जुड़े हिमांशु मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी सूत्रों से पता चला है कि मुकुल रॉय वापस बीजेपी में आना चाहते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली आने के बाद उनकी एक वरिष्ठ भाजपा नेता से बातचीत भी हुई है. मुकुल बीजेपी के टिकट पर ही चुनाव जीतकर विधायक बने थे. हालांकि, जून 2021 में वो बेटे शुभ्रांग्शु के साथ तृणमूल कांग्रेस में चले गए थे.

मुकुल रॉय पहले TMC में ही थे. लेकिन पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेदों के बाद 2017 में BJP में शामिल हो गए थे. उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था. रॉय ने भाजपा के टिकट पर 2021 का विधानसभा चुनाव जीता. लेकिन नतीजे घोषित होने के बाद वो TMC में लौट आए थे. 2021 का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव TMC ने जीता था.

वीडियो: Bathinda आर्मी बेस में चार जवानों की हत्या में अब क्या खुलासा हुआ?

Advertisement

Advertisement

()