The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • TikTok issued statement over Indian government banning 59 chinese apps

भारत सरकार के चाइनीज़ ऐप बंद करने के स्टेप पर TikTok ने चिट्ठी में क्या लिखा?

अपने यूज़र्स के बारे में भी कुछ कहा है.

Advertisement
pic
30 जून 2020 (अपडेटेड: 29 जून 2020, 04:25 AM IST)
Img The Lallantop
बाएं तरफ़ नरेन्द्र मोदी, दाहिनी तरफ़ TikTok का लेटर. नीचे पूरी खबर.
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स की लिस्ट दी. कहा कि ये ऐप अब भारत में नहीं चलेंगे. भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को इन ऐप्स से ख़तरा है. इस लिस्ट में TikTok का भी नाम है. और TikTok कई प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर दिखना भी बंद हो गया है. तो जाते-जाते TikTok ने बयान दिया है इंडिया हेड निखिल गांधी के हवाले से. कम्पनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चढ़ा दिया है. कहा है कि आदेश मिला है. हम मान रहे हैं. और साथ ही सरकारी एजेंसियों से भी मिल रहे हैं ताकि अपना जवाब और अपनी सफ़ाई दे सकें. कहा है कि TikTok भारत के क़ानून का सम्मान करता है. और TikTok ने भारत के लोगों का डाटा न तो चीनी सरकार को और न ही किसी और देश की सरकार को भेजा है. अगर हमसे ऐसा करने को कहा भी जाता है, तो भी हम नहीं करेंगे. फिर दावा है कि TikTok ने इंटरनेट को और लोकतांत्रिक बनाया है. 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है. और इस पर लाखों-करोड़ों लोग — जिनमें कलाकार, किस्सागो, शिक्षक भी हैं — अपनी रोज़ी के लिए निर्भर हैं. कम्पनी का दावा है कि इनमें से बहुत सारे लोग पहली बार के इंटरनेट यूज़र हैं. नीचे पढ़िए पूरा बयान :
लल्लनटॉप वीडियो : भारत सरकार ने टिकटॉक, शेयर इट, हेलो, UC ब्राउजर समेत 59 ऐप को बैन कर दिया

Advertisement

Advertisement

()