झूठी निकल गई पाकिस्तान के 3 आतंकी मारने की खबर
पाकिस्तान ने कोई हेल्प भी नहीं की थी, एटीएम चोर निकल गए जिन्हें आतंकी समझा गया था.
Advertisement

फोटो - thelallantop
खबर आई थी कि गुजरात में सोमनाथ मंदिर पर हमला करने पाकिस्तान से आतंकी आए हैं. 10 ठो हैं, 3 को मार दिया गया है. और इसमें हेल्प की है पाकिस्तान ने, उनके नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर नसीर खान जंजुआ ने भारत को बताया था कि महाशिवरात्रि के दिन 10 आतंकी गुजरात सीमा से यहां घुसे हैं.
लेकिन अब पता लगा है कि ऐसा कुछ नहीं था. कोई आतंकी नहीं आए थे. एटीएम चोर थे, झारखंड से आए थे. इनका प्लान पूरी एटीएम मशीन को कब्जिया के गैस कटर से कतरने का था. पुलिस वाले पता क्या कहते हैं? दो ढेरी एटीएम के चोट्टे 29 फरवरी और 3 मार्च को भुज पहुंचे थे. फिर अचानक नौ जने अपने-अपने गेस्ट हाउस से गायब मिले. पुलिस खोजी तो पाई कि जहां रुके थे वहां एसीटिलीन वाला गैस सिलेंडर और गैस कटर पड़ा है. यहां पुलिस परेशान वहां वो वहां मांडवी बीच घूम रहे थे और ऊंट की सवारी का लुत्फ़ उठा रहे थे.
मजे की बात जानिए, पाकिस्तान से आतंकी आने की सुगबुगाहट में NSG की टीम गुजरात भेज दी गई. गुजरात समेत सारी मेट्रो सिटीज में अलर्ट भेज दिया गया. तमाम खास-खास जगह के लिए एक एडवाइजरी भेज दी गई. धार्मिक और औद्योगिक जगहों की फील्डिंग टाइट कर दी गई. एम.पी. से लेकर तेलंगाना और यू.पी. राजस्थान से लेकर छत्तीसगढ़- गोवा हर जगह सन्नाता अलर्ट पहुंचा और अंत में क्या निकला. कुछ हइअय नहीं है.
.webp?width=60)

