कुमार विश्वास भी भावना आंटी के आहत होने से परेशान हैं. तो लाइव आए, फेसबुक लाइवबहुत सही चीज है. आदमी कंबल ओढ़े-ओढ़े पीएम से पूछ सकता है, इस साल की गजक मीठी काहेनहीं है जी? लेकिन कुमार विश्वास लाइव जाएं तो बड़ी बात होती है. काहे के वो बड़ेआदमी हैं. उनके फेसबुक पेज पर लाइक बहुत ज्यादा हैं, उसके आठ गुना कम वोट पाकरराहुल गांधी अमेठी से चुनाव जीत गए थे. जित्ते कुमार विश्वास की अपडेट पर लाइक आजाते हैं उतने तो खुद कुमार विश्वास को वोट नहीं मिले थे. तो तमाम बातों के बीच एकबात उनने कही, बताया मैं सालों से शो करता आया हूं. लेकिन जैसे ही चुनाव आते हैं.भावना आहत होने लगती है. ऐसे वीडियोज आना शुरू हो जाते हैं जिससे लोग ऑफेंड होनेलगते हैं. और जाहिर सी बात है, ऐसे तमाम वीडियोज कटे-पिटे होते हैं. पुराने होतेहैं. कुमार बताइन पहले 48 और 52 सेकंड के आते थे. अब 8 और 10 सेकंड के आने लगे हैं.तो हमने खोजा वो कौन से वीडियो हैं, जिन्हें खोद कर निकाला जाता है और भावनाएं आहतकराई जाती हैं. आखिर कउन से हैं वो वीडियो जिनकी बात कुमार विश्वास कर रहे थे. एकये वीडियो, जिसके जरिये कहा जाता है कुमार विश्वास ने इस्लाम और हुसैन साहब काअपमान किया है. भावनात्मक लोग चाहें तो सेव कर लें.https://www.youtube.com/watch?v=4xam-o8eZos ये वीडियो जिसमें उन्होंने केरल से आईनर्सों पर टिप्पणी की थी. https://www.youtube.com/watch?v=6dCXD2Mz-a4 और ये वोवाला जो सबसे ऑफेंडिंग माना जाता है, जिसमें उन्होंने शंकर जी पर टिप्पणी की थी.https://www.youtube.com/watch?v=CZjRhZ1PZi0 एक ये वाला जिसमें वो तमाम अवॉर्ड्सके लिए कुछ कह रहे हैं, हालांकि इससे लोग ज्यादा आहत नहीं हुए, काहे के वो अवॉर्डपाए लिखने-पढने वालों और अवॉर्ड्स लौटाने वालों से पहले ही आहत हुए रहते हैं.https://www.youtube.com/watch?v=13o94P5_eMs एक ये जो हाल में ही चढ़ा है, तेरहसेकंड का है, और इसमें पंजाबियों पर चुटकुला है. पंजाब में चुनाव है और शायद इसीवीडियो की बात कुमार कर भी रहे थे. https://www.youtube.com/watch?v=XA6i7VUd3nI तोये वीडियोज हैं मोटा-मोटी. और कुछ आपके हाथ लगें तो आप भी साझा कीजिए. हम स्टोरीमें जोड़ेंगे.भगत-सनेही अपनी श्रद्धा से शेयर करें. डाउनलोड करें व्हाट्सएप परफैलाएं. आआपा कार्यकर्ता इसे डिफेंड हेतु ले जाएं, काउंटर लॉजिक दें. कांग्रेस केकार्यकर्ता क्या करें कि... बताएं. बताएं ये कि कांग्रेस में कार्यकर्ता भी होतेहैं?-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें दिल्ली के अपने विधायक को पंजाब में चुनाव लड़ाने ले जा रहे केजरीवालट्विटर पर कुमार विश्वास और रिजिजू के बीच 'भभ्भड़' मच लिया!AAP लोग प्लीज सोशल मीडिया ट्रेनिंग ले लो, लोग मजाक उड़ाते हैं