4 लाख रुपयों से भरे ATM को चोरों ने काटा और जो निकला उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी
जाको राखे साईंयां, लूट सके न कोय!
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
रात को आदमी पहुंचे. एटीएम गार्ड को खूब हौंका. फ़िर एक एटीएम में जाकर उसे लूटने की कोशिश करने लगे. एटीएम में 4 लाख से ऊपर रुपिये थे. लेकिन ले एक्को नहीं जा पाए. भागे ऐसे कि कभी वापस नहीं आए. बिकॉज़ कर्मा इज़ अ बिच!
अब खबर तफ़सील से.
बात है अजमेर की. राजस्थान प्रदेश. अजमेर के शास्त्री नगर इलाके में माखुपुरा नाम की जगह है. रेफ़रेंस के लिए बता दिया जाए कि पड़ोस में ही गवर्नमेंट आईटीआई कॉलेज है. तो इस माखुपुरा में कई एटीएम लगे हुए हैं. रात के तीन बजे, कुछ लोग आए एक गाड़ी में. गाड़ी थी ऑल्टो. एक एसबीआई के एटीएम पर पहुंचे जहां मौजूद गार्ड को तबीयत से धुना. उसे बेहाल करने के बाद उसे भगाया और पास के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में घुस गए. उन्होंने एटीएम को काटना शुरू किया. असल में उनका प्लान था कि एटीएम में रखे हुए पैसों को मशीन के अंदर से निकाल ले जायेंगे. मशीन खोलने के लिए बड़ा ताम-झाम लेकर आए थे. ताम-झाम में गैस कटर शामिल था. उसी से वो मशीन की मजबूत दीवार को काटने लगे. लुटेरे यकीनन भोले थे. इसलिए ये नहीं समझ पाए कि गैस कटर से निकलने वाली आग अंदर मौजूद नोटों तक भी पहुंचेगी. हुआ यही. नोट जलने लगे. देखते ही देखते एटीएम कलयुगी लाक्षगृह में तब्दील हो गया. आग देख कर तुरंत ही लुटेरे आवारा हवा के झोंके हो लिए. आग लगते ही एटीएम में मौजूद फ़ायर अलार्म बजा और तुरंत ही पुलिस आ पहुंची.
ये सारी बातें अजमेर पुलिस ने बताईं और हमें इंडियाटाइम्स के हवाले से मालूम चला है.
ये भी पढ़ें:
ट्रेलर उस आदमी की फिल्म का जिसे आमिर खान भी 'सर' कहते हैं

