व्हाट्सएप पर मैसेज आते हैं, साल का चौथा दिन मुबारक. माने जनता ये जाहिर करनाचाहती है कि सुनो नया साल आ गया है. कुछ बदलेगा. तीन दिन में ऐसा कुछ नहीं हुआ हैकि लगे कि ज़िंदगी बदल गई है. लेकिन फिर भी खुद को दिलासा दे रहे हैं कुछ तो बदलेगा.लेकिन होता क्या है. वैसा, जैसा ये हुआ. दुनिया अपने काम में लगी रहती है. आप न्यूइयर मनाते रह जाते हैं. अब जानिए हुआ क्या. न्यूयॉर्क में 6 मिलियन डॉलर (करीबचालीस करोड़) की डकैती हो गई. नए साल की पहली ही शाम को. चर्चित टाइम्स स्क्वायर केपास ये कांड हुआ. और मजे की बात ये कि हजारों पुलिस वाले टुंटुंआते फिरते रह गए. वोगेंद गिरती है बड़ी सी न. हर साल बॉल ड्रॉप होता है साल शुरू होते ही. एक सौ दस सालसे ये हो रहा है. वही ताके रह गए. इधर तीन डकैत कांड कर गए. हजारों पुलिस वाले जबलिखा जाता है, तो उसका मतलब यहां पर सात हजार पुलिसवाले था. केजीके करके ज्वेलर्सहैं. इंडियन बेस्ड हैं. उनकी ज्वेलरी शॉप थी वहीं का ताला चटका. छठवें फ्लोर परबिल्डिंग थी. वहीं उनके सीसीटीवी कैमरे में इन तीन डकैतों का वीडियो भी बन गया है.31 की रात को दस बजे के आसपास ये लोग शॉप वाली बिल्डिंग में घुसे थे. हथौड़ी औरप्राई-बार से दरवाजा तिजोरी सब तोड़े. दो तिजोरी ले गए जाहे में गहने भरे थे. औरजाते-जाते जब देखे कि कैमरा उनको रिकॉर्ड कर रहा है उसको तोड़ भी दिए.-------------------------------------------------------------------------------- शर्मनाक: बेंगलुरु में CCTV में कैद सेक्शुअल असॉल्ट की घटना60 साल के ‘सीटी वाले बाबा’ सीटियाबाजी में धरे गए