The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • There is nothing wrong with 2000 new note

क्या सच में 2000 के नोट गलत छपे हैं और वापस लिए जाएंगे?

खबरें आ रही हैं, लोग फेसबुक पर लिख रहे हैं, ये भी कह रहे हैं कि 2000 का नोट वापस जाएगा.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशीष मिश्रा
11 नवंबर 2016 (Updated: 11 नवंबर 2016, 12:19 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
तो क्योंकि नए नोट आए हैं. और जनता जरूरत से ज्यादा होशियार है और हम सबके पास फेसबुक है, ट्विटर है और व्हाट्सएप तो हमारे हाथ में है. इसलिए हम कुछ भी करेंगे. हमको सरकार से दो कदम आगे चलना है, विपक्ष का काम हम उसके पहले करेंगे. वैसे तो ये बहुत अच्छी बात है किसी भी लोकतंत्र के लिए. लेकिन जब लॉजिक पर चूरन धर कर खा गए हों तो ऐसी हुशियारी महंगी पड़ती है. फिर वही होता है कि अखबार छाप देता है, एंकर जी खबर में पढ़ देते हैं कि लो भईया 120 मीटर नीचे से नोट बुलबुली मारेगा. तो अब नया कांड हुआ है ये कि कुछ e-पण्डे और नेटवीर 2000 के नोट में गलती निकाल दिए हैं. गलती क्या कि नोट गलत छपा है, मिसप्रिंट है. अब कह रहे हैं कि इन नोटन को वापिस लेओ. काहे कि गलत मुद्रा नहीं चलनी चाहिए. नमूने का पहला नमूना 12 error in noteदूसरे नमूने का नमूना 22 error in note अब देखो हम बताते हैं बात क्या है. बहुत सिंपल सी बात है. 17 भाषाएं होती हैं एक नोट पर. मूल्य लिखे होते हैं हिंदी अंग्रेजी में, बाकी पीछे 15 भाषाओं में लिखा होता है. असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मराठी, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलगू और उर्दू. तो जिस दोन पर ये लॉजिक के अंधे बवाल काट रहे हैं. अफवाह फैलाकर आपको डरा रहे हैं वो दरअसल कोंकणी का शब्द है, उसे वैसे ही लिखा जाएगा जैसा लिखा है. उसमें कोई गलती नहीं है. कोई गड़बड़ी नहीं है. कोई मिसप्रिंट नहीं है. आपके नोट को कुछ नहीं होगा. 14980583_1286741144700791_3523455219032061933_n हां एक दिक्कत जो है वो ये कि कदम लिखा है. रिज़र्व में तो इनने नुक्ता लगाया लेकिन क़दम में मुक्ता खा गए. उसे शुद्धतावादी खामी बता रहे हैं.

भाजपा नेता के हाथ में 2000 के नोट की इतनी गड्डियां कहां से आईं?

अगर नोट बैन के बारे में अमित शाह को भी नहीं पता था, तो इनको कैसे खबर पहुंची?

नए नोट सामने आने के बाद पूरी दुनिया में ये आदमी सबसे खुश है

पढ़िए, नोट बैन पर रघुराम राजन का क्या सोचना है

Advertisement

Advertisement

()